नई दिल्ली(mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर सर एम विश्वेश्वरैया को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सभी कर्मनिष्ठ अभियंताओं को शुभकामनाएं भी दीं। प्रधानमंत्री ने एक एक्स (पूर्व ट्वीटर) पोस्ट में कहा कि सर एम विश्वेश्वरैया से पीढ़ियों को नवप्रवर्तन और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी। प्रधानमंत्री ने चिक्काबल्लापुरा की झलकियां भी साझा कीं, जहां उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में अपनी यात्रा के दौरान सर एम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी थी।
श्री मोदी ने कहा, “अभियंता दिवस पर हम एक दूरदर्शी अभियंता और राजनेता सर एम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनसे पीढ़ियों को नवप्रवर्तन और राष्ट्र सेवा करने की निरंतर प्रेरणा मिलती हैं। यह चिक्काबल्लापुरा की झलकियां हैं, जहां मैंने इस वर्ष की शुरुआत में अपनी यात्रा के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।’
उन्होंने यह भी लिखा, “अभियंता दिवस पर सभी परिश्रमी अभियंताओं को बधाई! उनकी नवोन्वेषी सोच और अथक समर्पण हमारे देश की प्रगति का आधार रही है। बुनियादी ढाँचे की विशिष्टताओं से लेकर तकनीकी सफलताओं तक, उनका योगदान हमारे जीवन के हर पहलू से जुड़ा है।(वार्ता)
Friday, February 13
Breaking News
- 13 फरवरी राशिफल: आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत? जानें बड़ा अपडेट
- शराब घोटाला केस में बड़ा मोड़: केजरीवाल–सिसोदिया पर आरोप तय होंगे या नहीं, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
- इमरान खान की 85% आंखों की रोशनी गई! हेल्थ अपडेट से पाकिस्तान में मचा बवाल, CJP ने लिया संज्ञान
- यूपी पंचायत चुनाव पर ब्रेक, OBC आयोग की रिपोर्ट तक इंतजार, हाईकोर्ट में योगी सरकार का बड़ा बयान
- भारत ने रचा इतिहास: विश्व कप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर, चौथी बार 200+ पार
- अमेरिका की सख्त चेतावनी: पेरू को चीन के ‘सस्ते कर्ज़’ से सावधान रहने की सलाह, छिपा है बड़ा खतरा
- 9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार
- पाक खिलाड़ियों की विदेशी जमीन पर किरकिरी! होटल बिल न चुकाने पर सड़क पर भटकते रहे घंटों
- जिले के अंतिम छोर बोड़ेगाँव पहुँचा ‘सर्विस ऑन व्हील्स’ सेवा रथ, 137 हितग्राहियों को मिला लाभ
- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी शुभकामनाएं, उन्नत डेयरी मॉडल अपनाने का आह्वान


