बेंगलुरु, (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के समीप बोइंग के नए वैश्विक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी केंद्र परिसर का उद्घाटन करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह केंद्र 43 एकड़ के अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (बीआईईटीसी) परिसर में 1,600 करोड़ रुपये में बनाया गया है। अमेरिकी विमानन का देश के बाहर यह सबसे बड़ा निवेश है। यह परिसर भारत में स्टार्टअप, निजी और सरकारी पारिस्थितिकी तंत्र के साथ साझेदारी के लिए एक मंच बन जाएगा।वहीं वैश्विक एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग के लिए अगली पीढ़ी के उत्पादों और सेवाओं को विकसित करने में भी मदद करेगा।
उन्होंने बताया कि श्री मोदी ‘बोइंग सुकन्या कार्यक्रम’ का भी शुभारंभ करेंगे, जिसका उद्देश्य देश भर से अधिक लड़कियों को देश के बढ़ते विमानन क्षेत्र में प्रवेश का समर्थन करना है। यह कार्यक्रम लड़कियों और महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कौशल सीखने और विमानन क्षेत्र में नौकरियों के लिए प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करेगा।(वार्ता)
Monday, February 16
Breaking News
- एंथ्रोपिक के CEO और अन्य प्रमुख चेहरे दिल्ली AI समिट में होंगे शामिल, देखें एजेंडा और गेस्ट लिस्ट
- बजट पर आर्थिक विशषज्ञों की राय
- मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक-जलाभिषेक कर की प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना
- IPO Alert: इस हफ्ते लॉन्च हो रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेशकों के लिए जानें पूरी डिटेल
- MP के चर्चित IAS अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, दो पत्नियां कलेक्टर और डिप्टी सेक्रेटरी
- Ahmedabad के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर, शहर में दहशत
- नकवी की रणनीति फेल, ‘तारिक’ दांव भी बेअसर… हार के बाद PAK पर बरसे आफरीदी, शाहीन-बाबर पर साधा निशाना
- भारतीय पासपोर्ट की ताकत में जबरदस्त उछाल, 10 पायदान चढ़कर 75वें स्थान पर पहुँचा, इन दो देशों से बढ़ी टेंशन
- होली पर रेलवे का सख्त एक्शन: बिना टिकट यात्रा पर लगेगा दोगुना किराया और भारी जुर्माना
- FASTag यूजर्स सावधान: नकली वेबसाइट और फर्जी QR कोड को लेकर NHAI की बड़ी चेतावनी


