नई दिल्ली, (mediasaheb.com)
वैश्विक
महामारी कोविड-19 के संकटकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी इस माह 31 मई को अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात‘ में देशवासियों को संबोधित करेंगे।
कोरोना वायरस की वजह से देश में जारी पूर्णबंदी में PM मोदी की यह तीसरी मन की बात होगी। इस
कार्यक्रम में श्री मोदी आकाशवाणी से जनता को संबोधित करते हैं।
प्रधानमंत्री ने 31 मई को
प्रसारित किये जाने वाले इस रेडियो कार्यक्रम में शामिल किये जाने के लिए जनता से
सुझाव मांगे हैं। उन्होंने सोमवार सुबह इस बारे में ट्वीट किया और लोगों से सुझाव
भेजने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, ’31 मई को होने
वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए मैं आपके सुझावों का इंतज़ार करूंगा।”
सुझाव 1800-11-7800 पर संदेश रिकॉर्ड करके भेजे जा सकते हैं, साथ ही नमो ऐप या माईगॉव पर इन्हें लिखा जा सकता है।
देश में लाकडाउन का चौथा चरण आज ही शुरु हुआ है जो 31 मई तक चलेगा। उम्मीद है की प्रधानमंत्री लाकडाउन को लेकर भी
चर्चा करेंगे।
कोरोना वायरस महासंकट के बीच PM मोदी की
ये तीसरी मन की बात होगी, जिसे वह लॉकडाउन #lockdown में ही
संबोधित करेंगे। इससे पहले मार्च और अप्रैल महीने की मन की बात भी लाॅकडाउन में ही
संबोधित की गई थी।(वार्ता)
Saturday, April 4
Breaking News
- पर्यावरणीय मंजूरी के नियमों में बड़ा बदलाव: अब 45 दिन में ‘सिया’ मौन रही, तो मुख्य सचिव लेंगे फैसला
- Russia Oil: जंग के बीच भारत ने उठाया बड़ा कदम, चीन को पड़ा झटका
- ईरान जंग में फंसी रही दुनिया, भारत ने किया ब्रह्मोस का खेल, समंदर में आ रहा है नया सिकंदर
- एमपी में होने जा रहा बड़ा प्रशासनिक बदलाव, सीएम मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन के बीच हुई अहम चर्चा
- एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल से पहले आएगा, माध्यमिक शिक्षा मंडल की तैयारी अंतिम चरण में, 16 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
- इंदौर का ट्रिपल लेयर ब्रिज: तीन एनएच मार्गों को अक्टूबर तक मिलेगा रास्ता, रोजाना पचास हजार वाहन गुजरेंगे
- चक्का जाम और DL रिन्यू में देरी के मामले में अब नहीं होगी जेल! जानिए जन विश्वास बिल की पूरी जानकारी
- बिहार के सरकारी स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में लगेंगे स्कूल
- आज का राशिफल (4 अप्रैल 2026): मेष से मीन तक, जानिए किसका साथ देगा भाग्य और कैसा रहेगा आपका दिन
- रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के लिए ठुकराई 700 करोड़ की ओटीटी डील, मेकर्स को है 1000 करोड़ का इंतजार

