नई दिल्ली, (media
saheb.com) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोरोना वैक्सीन बना रही तीन प्रमुख प्रयोगशालाओं का आज दौरा किया और वैक्सीन के विकास, उसे बनाने की प्रक्रिया तथा प्रगति की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे स्थित जायडस बायोटेक पार्क, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे के दौरे पर गये।
वैज्ञानिकों ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि प्रधानमंत्री खुद उनसे मिलने आये और वैक्सीन के बारे में बातचीत की। इससे वैज्ञानिकों को हौसला बढा है वैक्सीन के विकास की इस यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव में उनके प्रयासों को बल मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि स्वेदशी कोरोना वैक्सीन के विकास की प्रक्रिया अब तक बहुत तेज गति से आगे बढी है। उन्होंने वैक्सीन के विकास की इस यात्रा में भारत द्वारा विज्ञान के सिद्धांतों को अपनाये जाने का उल्लेख करते हुए वैज्ञानिकों से वैक्सीन के वितरण की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के बारे में सुझाव मांगे।
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत का मानना है कि वैक्सीन केवल अच्छे स्वास्थ्य के लिए ही जरूरी नहीं है बल्कि यह विश्व की बेहतरी के लिए भी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ सामूहिक अभियान में पड़ोसियों के साथ साथ अन्य देशों की मदद करना भारत का कर्तव्य है। उन्होंने वैज्ञानिकों से देश में नियामक प्रक्रिया में सुधार के लिए अपने सुझाव और विचार साझा करने के लिए भी कहा। वैज्ञानिकों ने एक रूपरेखा पेश की और बताया कि वे कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कैसे अन्य नयी दवाओं पर भी काम कर रहे हैं।(वार्ता) (the states. news)
Monday, February 16
Breaking News
- होली पर रेलवे का सख्त एक्शन: बिना टिकट यात्रा पर लगेगा दोगुना किराया और भारी जुर्माना
- FASTag यूजर्स सावधान: नकली वेबसाइट और फर्जी QR कोड को लेकर NHAI की बड़ी चेतावनी
- भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग: कहां स्थित हैं और क्या है उनका आध्यात्मिक महत्व?
- पुराना चालान भरना अब आसान: घर बैठे डिजिटल लोक अदालत में ऐसे करें निपटारा (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
- MP में मौसम का कहर: आंधी-तूफान संग भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
- शहरी विकास को रफ्तार: भोपाल-इंदौर मेट्रो और मेट्रोपॉलिटन प्रोजेक्ट्स को मिलेगा बड़ा बजट
- शिवपुरी हत्याकांड पर उबाल: पूरे मध्य प्रदेश में वकीलों का ब्लैक आउट, सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम
- 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ, सरकार ने दूर किया बड़ा भ्रम
- बांग्लादेश में शपथ समारोह से पीएम मोदी दूर, लोकसभा स्पीकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- होली स्पेशल का तोहफा: कोलकाता-दिल्ली रूट पर 26 ट्रेनें, बिहार यात्रियों की बढ़ी राहत

