रायपुर (mediasaheb.com)| नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, पितृ पक्ष अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। श्राद्ध पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज पृथ्वी पर सूक्ष्म रूप में आते हैं और उनके नाम से किए जाने वाले तर्पण को स्वीकार करते हैं इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
डॉ. महंत ने कहा कि, शास्त्रों के अनुसार इस अवधि में पितृगण अपने परिजनों के समीप विविध रूपों में आते हैं और अपने मोक्ष की कामना करते हैं। परिजनों से संतुष्ट होने पर पूर्वज आशीर्वाद देकर हमें अनिष्ट घटनाओं से बचाते हैं। श्राद्ध से पितृगण प्रसन्न होते हैं और श्राद्ध करने वालों को सुख-समृद्धि, सफलता, आरोग्य और संतान रूपी फल देते हैं। पितृ पक्ष के दौरान वैदिक परंपरा के अनुसार ब्रह्मवैवर्तपुराण में यह निर्देश है कि इस संसार में आकर जो सद्गृहस्थ अपने पितरों को श्रद्धापूर्वक पितृ पक्ष के दौरान पिंडदान, तिलांजलि और ब्राह्मणों को भोजन कराते है, उनको इस जीवन में सभी सांसारिक सुख और भोग प्राप्त होते हैं। वे उच्च शुद्ध कर्मों के कारण अपनी आत्मा के भीतर एक तेज और प्रकाश से आलोकित होते है। मृत्यु के उपरांत भी श्राद्ध करने वाले सदगृहस्थ को स्वर्गलोक, विष्णुलोक और ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है।
Thursday, March 19
Breaking News
- सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा
- KBC में 50 लाख जीतने वाली अफसर अमिता सिंह तोमर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी तय!
- हिंदू नववर्ष: 1.96 अरब वर्ष पहले बनी सृष्टि, विक्रम संवत को कई देशों ने स्वीकारा, अंग्रेजी कैलेंडर 58 साल पीछे
- बड़ी कार्रवाई: 5 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द, निरीक्षण में मिली गंभीर खामियां
- दुर्ग में बड़ा एक्शन: 599 गैस सिलेंडर जब्त, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अयोध्या आगमन को भव्य बनाएगी योगी सरकार
- मुकेश मल्होत्रा रहेंगे विजयपुर विधायक, लेकिन राज्यसभा में वोट नहीं कर पाएंगे, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
- राजस्थान और MP में बारिश और ओले , हरियाणा में बारिश से सड़कों पर पानी,UK के गंगोत्री धाम में बर्फबारी
- सहारनपुर में आर्मी के मेजर ने कैप्टन दुल्हन संग लिए फेरे, सिर्फ एक रुपया और शगुन में नारियल से पेश की सादगी की मिसाल
- अफगान क्रिकेटर्स ने दिखाया इंसानियत का चेहरा, पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात


