नई दिल्ली (mediasaheb.com)| अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.50 प्रतिशत उतरकर 73.71 डॉलर प्रति बैरल और लंदन ब्रेंट क्रूड गिरकर 78.56 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।(वार्ता)
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।
महानगर………………………….पेट्रोल……………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली ………………..96.72……………….. 89.62
मुंबई …………………..106.31…………….. 94.27
चेन्नई…………………..102.73……………….94.33
कोलकाता……………106.03……………….92.76
Wednesday, April 15
Breaking News
- 15 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, तो कुछ के लिए चुनौतियों से भरा
- गाजीपुर में गंगा किनारे लगेंगे चेतावनी पिलर, बाढ़ क्षेत्र होगा चिह्नित
- चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की अफीम और डोडा बरामद
- राज्यसभा सीट पर कांग्रेस में कास्ट प्रेशर बढ़ा, दलित और ब्राह्मणों के बाद सिंधी समाज ने भी ठोकी दावेदारी
- क्या कोरोना वैक्सीन की वजह से हुई थी शेन वॉर्न की मौत? 4 साल बाद बेटे का बड़ा दावा
- महिला उद्यमिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती
- 19 अप्रैल को होगी झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा, प्रशासन अलर्ट
- संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा, जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड
- बगहा में ‘गेटवे ऑफ वीटीआर’ तैयार, जल्द पर्यटकों के लिए खुलेगा
- लोक संगीत के संरक्षण में योगदान पर डॉ. बड़ाईक सम्मानित, रांची में समारोह आयोजित


