नई दिल्ली (mediasaheb.com)| वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी स्थिर रही, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.44 प्रतिशत की गिरावट लेकर 75.27 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड गिरकर 79.87 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।(वार्ता)
Previous Articleधीरे-धीरे कम हो रहा है यमुना का जलस्तर: अरविंद केजरीवाल
Next Article थलापति विजय ने गरीब बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा


