तेहरान, (mediasaheb.com)| ईरान की राजधानी तेहरान में लोग मंगलवार को बड़ी संख्या में दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, दिवंगत विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन और अन्य लोगों के लिए आयोजित विदाई समारोह में शामिल हुए, जब उनके शवों को उत्तर-पश्चिमी शहर तबरेज़ से राजधानी स्थानांतरित किया गया। यह समारोह इमाम खुमैनी के मोसल्ला में हुआ। इससे पहले दिन में, उत्तर-पश्चिमी शहर तबरेज़ और मध्य प्रांत कोम में इसी तरह के समारोह आयोजित किए गए, जहां लोगों ने दिवंगतों को अपनी विदाई दी।
राष्ट्रपति रईसी और उनके दल के लिए अंतिम संस्कार और स्मरणोत्सव समारोह बुधवार को तेहरान में आयोजित किया जाएगा। दिवंगत राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर को इमाम रजा के पवित्र स्थल में दफनाया जाएगा। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने सोमवार को रईसी, अमीर-अब्दुल्लाहियान, पूर्वी अजरबैजान के गवर्नर मालेक रहमती, वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मोहम्मद-अली अल-हसीम और अन्य की मौत की पुष्टि की। (वार्ता)
Saturday, March 7
Breaking News
- BJP विधायक कालूहेड़ा की सीएम हाउस में खिंचाई, बोले- अब सिंहस्थ के कामों में करूंगा सहयोग
- वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी भी नहीं कर पा रहे कमाल, T20 World Cup 2026 में इन 3 की फॉर्म से बढ़ी भारत की चिंता
- MP में टीचरों के लिए नया नियम: 2 साल में पास करनी होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, नहीं तो जाएगी नौकरी
- बिहार में सीएम बदलाव की अटकलें तेज, अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया
- धुरंधर 2 का ट्रेलर आया और सोशल मीडिया बोला – ये फिल्म नहीं, सीधी वॉर्निंग है!
- घुसपैठियों पर अमित शाह का सख्त संदेश, बोले— केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक को देश से बाहर करेंगे
- ऑल इंग्लैंड ओपन 2026: लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में, वर्ल्ड नंबर 6 को हराकर रचा इतिहास
- देवजी एनकाउंटर के बाद असर, 124 माओवादी करेंगे सरेंडर; संगठन की सैन्य ताकत कमजोर
- क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, 1400 KM का सफर करेंगी 25 जांबाज बाइकर्स
- खाड़ी क्षेत्र में युद्ध लंबा चला तो बढ़ेगी महंगाई, भारत पर असर सीमित रहेगा: SBI रिपोर्ट


