नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने में अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका रेखांकित करते हुए आज कहा कि मां बाप को अपने बच्चे की उपलब्धि को अपना विजिटिंग कार्ड नहीं बनाना चाहिए और शिक्षकों को अपना काम केवल जॉब नहीं बल्कि छात्रों के जीवन को संवारने की जिम्मेदारी समझना चाहिए।
श्री मोदी ने यहां भारत मंडपम में परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) के 7वें संस्करण के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करते हुए बच्चों को सीख दी कि वे अपने सहपाठियों एवं मित्रों से लेन-देन वाला व्यवहार नहीं रखें और उनकी उपलब्धियों की खुशियां मनायें और उससे खुद आगे बढ़ने की प्रेरणा लें। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर प्रदर्शित कला और शिल्प प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाई गई रचनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये प्रदर्शन दर्शाते हैं कि नई पीढ़ियां विभिन्न विषयों के बारे में क्या सोचती हैं और इन मुद्दों के लिए उनके पास क्या समाधान हैं। श्री मोदी ने छात्रों को आयोजन स्थल यानी भारत मंडपम के महत्व को समझाया और उन्हें जी20 शिखर सम्मेलन के बारे में बताया जहां दुनिया के सभी प्रमुख नेता इकट्ठे हुए और दुनिया के भविष्य पर चर्चा की।(वार्ता)
Wednesday, February 18
Breaking News
- जीत का चौका लगाने उतरेगा भारत, टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड से मुकाबला
- कल से इंदौर में तीन दिनों तक नहीं आएगा पानी
- भारतीय दंत चिकित्सकों के लिए खुल रहे वैश्विक अवसर, तैयार है देश की प्रशिक्षित टीम : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- आईटी विभाग का बड़ा एक्शन: कान्हा फूड चेन के 33 ठिकानों पर छापे, जयपुर में 26 जगहों पर सर्च
- रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान: ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप से बाहर होने पर पहली प्रतिक्रिया
- आदिवासी किसान की मौत पर भूपेश बघेल का तीखा हमला, बोले– अफसरशाही हुई बेलगाम
- मुश्किल को मुमकिन”और असंभव को संभव” बनायेगी मप्र सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
- सुशासन से आपदा प्रबंधन तक फोकस, राजस्व तंत्र के आधुनिकीकरण को समर्पित बजट : मंत्री वर्मा
- एक क्लिक, एक कत्ल: Blinkit से मंगाया गया हथियार, हत्या के बाद दर्ज हुआ केस
- कृषि, शिक्षा, खेल और लाड़ली योजनाओं में मोहन सरकार की बड़ी सौगात, हर सेक्टर में क्या बदलाव?


