पटना
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के मुसलमानों पर दिए बयान पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि वे मुसलमानों को अपनी निजी संपत्ति मानते हैं। वह बिहार में आकर धर्म के आधार पर बांटने की राजनीति और डर पैदा करते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि अगर 3 फीसदी वाला उपमुख्यमंत्री बन सकता है, तो 17 फीसदी वाला मुसलमान समाज से उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता? उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की है कि वे अपनी नेतृत्व की क्षमता खुद विकसित करें।
ओवैसी के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि इन लोगों ने मुसलमानों को अपनी निजी संपत्ति समझ लिया है। वे किस अधिकार से कह रहे हैं कि मुसलमानों को किसे वोट देना चाहिए या किसे नहीं देना चाहिए। मतदान करना एक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। लोकतंत्र में ओवैसी किस तरह की मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि आप जीत नहीं सकते, सिर्फ इसलिए कि जब आपके विधायक जीतते हैं, तब भी वे आपको छोड़ देते हैं।
चिराग ने कहा कि ओवैसी कब तक मुसलमानों में डर फैलाते रहेंगे? आप कब तक डर की राजनीति करते रहेंगे। मैं मुस्लिम समुदाय से कहना चाहता हूं कि आप कब तक डर की राजनीति से इस्तेमाल होते रहेंगे। इन चीजों से बाहर निकलिए। सत्ता में जिसे लाना है, उसे वोट कीजिए, जवाबदेही तय कीजिए।
उन्होंने कहा कि बिहार में राजद की 15 साल की सरकार में मुसलमानों ने जवाबदेही तय की होती तो ये हालात नहीं होते।
एनडीए सरकार का जिक्र करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि हमारी सरकार बिना भेदभाव के सभी धर्मों को लाभकारी योजनाएं दे रही है। हम भेद नहीं करते। सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ मुसलमानों को भी मिल रहा है। लेकिन, ओवैसी की सिर्फ धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति प्रदेश के लिए सही नहीं है। वे हमारे देश-प्रदेश को किस कगार पर ले जाना चाह रहे हैं। हमारा मंत्र विकास की बात करता है। मैं खुद बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की बात करता हूं।
Thursday, July 23
Breaking News
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जानिए कैसे खेला जाता है लॉन बॉल्स
- यूएस ओपन 2026 में सबालेंका और सिनर होंगे शीर्ष वरीय खिलाड़ी
- ‘चोर मचाए शोर’ वाली राजनीति कर रही सपा… धर्मपाल सिंह ने खोला मोर्चा
- अमरकंटक में ‘अमृत हरित महा अभियान’ के तहत 3 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण
- CG में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, वरिष्ठ IAS अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO
- पुजारी से मारपीट पर गरमाई सियासत, ओपी राजभर ने अखिलेश को घेरा- ’25-30 सीटें भी नहीं बचेंगी’
- डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादाओं का कर रही अपमान
- दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की एडवाइजरी
- प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील


