रायपुर (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 30 अप्रैल 2024 तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे, ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन कर सकें। इसी कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने ऑनलाईन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख आगामी 30 अपै्रल 2024 तक बढ़ाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं।
खाद्य विभाग के संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.inसे इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
Saturday, July 11
Breaking News
- यूपी एग्रीगेटर पॉलिसी तैयार, कैब किराया और नियमों पर लगेगी लगाम
- सरदार सरोवर समझौते पर उठे सवाल : मध्यप्रदेश के वैध अधिकारों और हजारों विस्थापितों के पुनर्वास से समझौता न हो – नर्मदा बचाओ आंदोलन
- वैशाली में CM सम्राट के हेलीकॉप्टर से जुड़ा घटनाक्रम, उड़ान के बाद कुछ देर हवा में मंडराता रहा
- वियतनाम में बड़ा हादसा, कई भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- जनसेवा सर्वोपरि : प्रतिकूल मौसम में भी सीएम योगी ने किया जनता दर्शन
- राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बिजली विभाग के 214 अभियंताओं के तबादले
- बिहार में 3.48 लाख घरों को मिलेगी मुफ्त सोलर प्लेट की सुविधा
- दिल्ली मेट्रो येलो लाइन पर बदलाव, हैदरपुर स्टेशन के दो एस्केलेटर बंद
- विवाद के बाद Meta ने हटाया AI इमेज टूल Muse Image फीचर
- मेसी के मैच से पहले याद आए छेत्री, एरोहेड में रचा था इतिहास


