रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर नियद नेल्लानार क्षेत्रों में तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के नियद नेल्लानार आपका अच्छा गांव योजना के तहत माओवाद प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। नियद नेल्लानार योजना के तहत सुरक्षा कैम्प के 5 किलोमीटर परिधि के गांवो में सड़क, बिजली, पानी, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी प्रकार की सुविधाओं का विस्तार तीव्र गति से किया जा रहा है।
शासन के इस महत्वाकांक्षी योजना से अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। मुख्यधारा से जुड़कर यहां के ग्रामीण स्वयं के एवं अपने आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य के लिए प्रफुल्लित नजर आ रहे है।
स्थानीय कलेक्टर के मार्ग दर्शन में गत दिवस अति सुदूर क्षेत्र कांवड़गांव, हिरोली, पुसनार, गंगालुर, चेरपाल, पदेड़ा, रेगड़गुट्टा जैसे गांवों के ग्रामीणों को सुगमतापूर्वक जिला मुख्यालय पहुंचाने हेतु जनसुविधा बस को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा हमारी कल्याण के लिए बनायी गई योजनाओं का अब समय पर क्रियान्वयन हो रहा है जिसका लाभ हम सबको मिलने लगा है। आवागमन की सुविधा के विस्तार होने से अब हम क्षेत्र वासी लाभान्वित होंगे।
Wednesday, March 18
Breaking News
- 18 मार्च 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे सतर्क रहना होगा
- CBSE 10वीं बोर्ड: LOC जमा करने की प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता और जरूरी नियम
- ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
- पीएम मोदी से मिले Eknath Shinde, मिडिल ईस्ट युद्ध समेत अहम मुद्दों पर चर्चा
- बंगाल चुनाव में TMC का बड़ा दांव: सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित, भवानीपुर से ममता बनर्जी मैदान में
- कर्तव्यपालन, दूसरों की सेवा मानवता का आधार : राज्यपाल पटेल
- EPFO नियमों में बड़ा बदलाव: सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
- ईरान में सत्ता के गलियारों में हलचल, मोजतबा खामेनेई के लीक ऑडियो ने मचाया बवाल
- दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल


