नई दिल्ली (mediasaheb.com)| निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। आम चुनाव 2024 के लिए 16 मार्च को जारी कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण में मतदान सात मई को कराये जाएंगे। भारत के राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार तीसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान सात मई को करायें जायेंगे।
अधिसूचना के अनुसार तीसरे चरण में 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 94 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों और मध्य प्रदेश में बैतूल संसदीय क्षेत्र के स्थगित चुनाव के लिए 7 मई, 2024 को मतदान होगा। तीसरे चरण के चुनाव के लिए सभी सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज
से शुरु हो गयी और नामांकन 19 अप्रैल तक कराए जा सकेंगे। पर्चों की जांच 20 तारीख को होगी और नाम 22 तारीख तक वापस लिए जा सकेंगे।
मध्य प्रदेश के बैतूल (अजा) संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान के लिए अलग से अधिसूचना भी शुक्रवार को जारी की गई। इस सीट के लिए दूसरे चरण में होने वाला चुनाव बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया था। तीसरे चरण में जिन सीटों के लिए मतदान कराया जाना है उनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। कुल सात चरणों में कराए जा रहे लोक सभा चुनाव की मतगणना चार जून को करायी जाएगी और चुनाव प्रक्रिया छह जून तक पूरी कर ली जाएगी।(वार्ता)
Monday, March 9
Breaking News
- टी 20 विश्वकप जीती भारतीय क्रिकेट टीम, CM साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी बधाई
- छत्तीसगढ़ में व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य, 31 मार्च तक परमिशन लेने की चेतावनी
- इंदौर में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दो युवकों को रौंदा, एक की हो गई मौत
- ईरान की इस हरकत से आगबबूला हुआ सऊदी अरब, UAE के भी सब्र का बांध टूटा
- MP में राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव की 12 मई को होगी वोटिंग, 16 जून से होगी मतगणना
- नवा रायपुर तहसील बनाने अधिसूचना जारी, 20 पटवारी हल्के और 39 गांव होंगे शामिल
- हिटलर का खौफनाक नाजी कैंप: जहां इंसानियत तड़प-तड़प कर मरी, इतिहास पढ़कर कांप उठेगी रूह
- दतिया में बच्ची की साइलेंट अटैक से मौत, छोटे भाई-बहनों के साथ खेलते समय हादसा
- सीएम योगी का बड़ा तोहफा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी-यूनिफॉर्म, बीमा और आयुष्मान कार्ड
- 14 मार्च को भारत में लॉन्च होगी Ferrari 849 Testarossa हाइपरकार, कीमत ₹10 करोड़ से अधिक


