नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 913 (एनएच-913) सीमांत राजमार्ग के खारसांग-मियाओ-विजयनगर-गांधीग्राम खंड के निर्माण के लिए 1014.59 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।
श्री गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा,“इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) मोड पर विकसित यह परिवर्तनकारी 61.55 किलोमीटर लंबी सड़क, सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने का वादा करती है।”
उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सीमांत राजमार्ग का उद्देश्य अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर रिवर्स माइग्रेशन को प्रोत्साहित करके प्रवासन पर अंकुश लगाना है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना नदी घाटियों को जोड़ने, कई जलविद्युत परियोजनाओं के विकास को उत्प्रेरित करने और प्राचीन, कम आबादी वाले ऊपरी अरुणाचल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सड़क बुनियादी ढांचे की सुविधा प्रदान करता है।(वार्ता)
Tuesday, March 17
Breaking News
- 17 मार्च 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रखना होगा सतर्क
- दिल्ली में ट्रांसजेंडर समुदाय को बड़ी राहत, अब बसों में कर सकेंगे मुफ्त सफर
- देश में गैस की कोई कमी नहीं: CNG-PNG उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति जारी, केंद्र का भरोसा
- ईरान ने ट्रंप के समझौते के दावे को नकारा, अमेरिकी राष्ट्रपति की स्थिति कमजोर
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित लौट रहे भारतीय जहाज, नेवी के वॉरशिप दे रहे एस्कॉर्ट
- ईरान सीमा पार करने से पहले भारतीय दूतावास की सख्त चेतावनी, कहा– पहले हमसे संपर्क करें
- एमजीएम इंदौर में नवीन अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन क्षेत्र की चिकित्सा सेवाओं को करेगा सुदृढ़ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- कतर से 18 मार्च को इन शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट्स, भारतीय दूतावास ने जारी की पूरी लिस्ट
- भारत-US ट्रेड डील अभी फाइनल नहीं, केंद्र सरकार ने बताई देरी की बड़ी वजह
- ईरान युद्ध पर BRICS की चुप्पी से उठे सवाल, भारत के लिए क्यों बढ़ी कूटनीतिक चुनौती?


