मुंबई (mediasaheb.com) | बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सेक्शन 84’ की शूटिंग पूरी कर ली है। निमरत कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह फिल्म की टीम के साथ सेलिब्रेट करतीं नजर आ रहीं हैं। निमरत ने फोटोज शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन के साथ अपने काम को लेकर एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।
निमरत ने नोट लिखा है ‘मेरी दो सबसे पसंदीदा शब्द-एक्शन और कट के पहले, बीच और बाद में मैंने जो महसूस किया, उसे समझाने के लिए कोई भी शब्द कभी भी पर्याप्त नहीं होगा। किसी किताब के आखिरी पन्ने की तरह, जिसे आप कभी खत्म नहीं करना चाहते हैं, आखिरी दिन अपने साथ कृतज्ञता, जीवन भर के लिए सीख, अलगाव की चिंता और एक साधारण ज्ञान लेकर आया है कि एक अभिनेता के रूप में कुछ भी आपको स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए तैयार नहीं कर सकता है। कई जन्मों में एक बार प्रकृति का बल, श्री @अमिताभ बच्चन ।” फिल्म ‘सेक्शन 84’ में निमरत कौर के अलावा अमिताभ बच्चन और डियाना पेंटी भी लीड रोल में हैं।(वार्ता)
Thursday, February 19
Breaking News
- 41 की उम्र में वैन डेर का कमाल, हवा में उड़कर पकड़ा टूर्नामेंट का सबसे शानदार कैच
- धान उठाव में सुस्ती पर सरकार का कड़ा रुख, मार्कफेड DMO किशोर चंद्रा हटाए गए
- मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
- कतर ओपन में बड़ा मुकाबला: कार्लोस अल्काराज बनाम करेन खाचानोव, क्वार्टर फाइनल में टक्कर
- उपभोक्ता संरक्षण पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन 21 से, ई-कॉमर्स चुनौतियों और एआई की भूमिका पर होगा गहन विमर्श
- ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने पत्रकारों से साझा की विभागीय उपलब्धियां
- न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक, पोषण सुधार पर बनी रणनीति
- वन अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने संरक्षण की ली शपथ
- सराफा कारोबारी से लूट में पुलिस का बड़ा एक्शन, मिर्जापुर से हिरासत में 4 संदिग्ध
- श्रमिक प्रदेश के विकास और अर्थव्यवस्था की रीढ़ – अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह


