मुंबई, (mediasaheb.com)| वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर मानसून के सामान्य रहने और सरकार के आर्थिक गतिविधियों को गति दिये जाने की उम्मीद में हुयी जोरदार लिवाली के बल पर आज शेयर बाजार ने नया रिकार्ड कायम करते हुये सेंसेक्स 80 हजार अंक और निफ्टी 24300 अंक के पार पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने बुधवार को 572 अंकों की बढ़त लेकर पहली बार 80,013.77 अंकों पर खुला। इसी तरह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 154.30 अंकों की उछाल के साथ 24,291.75अंक पर खुला।
सत्र के दौरान सेंसेक्स 80074.3 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी मुनाफावसूली से यह 79754.95 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अभी यह 79955.02 अंक पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी सत्र के दौरान 24307.25 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। इसके बाद शुरू हुयी बिकवाली से यह 24207.10 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन अभी यह 24274.10 अंक पर कारोबार कर रहा है।(वार्ता)
Thursday, July 30
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 30 July 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, जानें किसे आज रहना होगा सावधान
- अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार
- धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
- परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार
- योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना
- शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
- धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
- ग्वालियर बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब, लगभग 15 हजार करोड़ रुपए निवेश और 5 हजार रोजगार होगा सृजन
- मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता


