कानपुर, (mediasaheb.com)| उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी कानपुर को कर्फ्यू के लिये जाना जाता था मगर अब न कर्फ्यू न दंगा, UP में सब चंगा के तौर पर प्रदेश देश भर में विकास के लिये अपनी पहचान बना चुका है।
कमर्शियल ग्राउंड किदवई नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुये CM योगी ने कहा “ एक समय कानपुर में कट्टे बनते थे और आज कानपुर डिफेंस कॉरिडोर के रूप में जाना जाता है। देश की रक्षा उत्पादन के एक केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। ”
उन्होने कहा कि कभी कानपुर कर्फ्यू के लिए जाना जाता था लेकिन अब ‘न कर्फ्यू न दंगा… उत्तर प्रदेश में सब चंगा’ इसलिये अब उत्तर प्रदेश में अब उपद्रव नहीं,उत्सव का माहौल है। कानपुर आज नई पहचान के लिए आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी कानपुर ने देश के अंदर अपनी अलग पहचाई बनाई थी। कानपुर की पहचान देश के टेक्सटाइल के साथ ही देश के सबसे बड़े औद्योगिक नगरों के रूप में थी, लेकिन बीती सरकारों ने कानपुर की हमेशा उपेक्षा ही की है। पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण अकेले सीसामऊ में 14 करोड़ लीटर सीवर मां गंगा में गिराकर उनके अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करने का प्रयास हुआ था।
उन्होने कहा “ मैं आपसे अपील करने आया हूं कि बीजेपी के हाथों को और मजबूत करें अधिक से अधिक मतदान करके बीजेपी के प्रत्याशी को विजई बनाएं क्योंकि जो कानपुर में दंगे-कर्फ्यू के लिए जिम्मेदार थे। वह सपा के प्रत्याशी बनकर सामने आए हैं। उनकी मातृ शक्ति के लिए टिप्पणियां और रामायण के प्रति सोच किसी से छिपी नहीं है।” (वार्ता)
Tuesday, March 31
Breaking News
- रायपुर का बजट पेश: वर्किंग वूमन के लिए हॉस्टल, दो इलाकों में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और बड़ी घोषणाएं
- जगदलपुर निगम का 2 अरब 40 करोड़ का बजट पेश: पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पार्किंग पर खर्च होंगे पैसे
- छत्तीसगढ़ में दो दिन ओले गिरने की संभावना, अंधड़ और बारिश का अलर्ट: 40-50 किमी रफ्तार से चलेगी हवा, तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट
- सूरजपुर में इलाज में लापरवाही पर भड़कीं लक्ष्मी राजवाड़े: गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद भी इलाज न मिलने पर जताई नाराजगी
- असम के लिए BJP का घोषणापत्र जारी: जमीन जिहाद पर रोक, 5 लाख करोड़ निवेश का वादा
- RBSE 12वीं बोर्ड का परिणाम घोषित, नव्या मीणा और नरपत 99.6% अंकों के साथ बने प्रदेश टॉपर
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं, पुलिस नोटिस रद्द
- दुर्ग-रायपुर खारून नदी पुल आज रात से बंद, ट्रैफिक रिहर्सल में पुलिस को हुई मशक्कत, डायवर्सन रूट पर जाम
- अमित शाह का हमला: कांग्रेस ने नक्सलवादियों को बचाकर रखा, भूपेश से पूछो; बघेल बोले- झूठ, सबूत सार्वजनिक करें
- एमपी का ‘एक जिला-एक उत्पाद’ मॉडल बनेगा राष्ट्रीय उदाहरण, सीएम वाराणसी सम्मेलन में करेंगे साझा


