नई दिल्ली(mediasaheb.com) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत हासिल हुई है। भाजपा को अकेले दम पर 300 से ज्यादा सीटें मिली हैं। वहीं एनडीए की बात करें तो ये आकंड़ा 350 से भी ऊपर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर तरफ से जीत की बधाइयां मिल रही हैं। कई देशों के बड़े से बड़े नेताओं ने उन्हें इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है।
एतिहासिक जीत मिलने के बाद बीजेपी अब सरकार गठन की तैयारी में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय दल की बैठक कल होगी। आज शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से करेंगे मुलाकात। कल शाम को होगी एनडीए संसदीय दल की बैठक, नरेंद्र मोदी को चुना जाएगा नेता।
इस बैठक के बाद एनडीए की बैठक होगी जिसमें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, लोजपा के रामविलास पासवान समेत सभी एनडीए नेता और चुने गए सांसद मौजूद रहेंगे। बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।


