वाराणसी,(mediasaheb.com) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी प्राचीन काल से ही आध्यात्मिक नगरी रही है। काशी विद्या की नगरी है। जब दुनिया Corona से जूझ रही थी, उस वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई शिक्षा नीति लागू करने पर मंथन कर रहा था। आज हम सौभाग्यशाली हैं कि काशी में विद्वतजन एकत्र हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए अखिल भारतीय शिक्षा समागम के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विद्या ग्रहण करने के सभी दिशाओं से द्वार खोले हैं। देशभर के शिक्षाविदों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत अभिनंदन करता हूं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर मंथन के लिए देशभर के विद्वत जन एकत्र हुए हैं। शिक्षा के इस महासमागम से हमें जरूर दिशा मिलेगी। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए कार्य किया गया है। नवाचार के लिए शिक्षण संस्थानों को तैयार रहना होगा। विश्वविद्यालयों में शिक्षण संस्थानों में अगर हम पहले दिन से लगेंगे तो वहां से पढ़ाई पूरी करके निकलने वाले विद्यार्थी के लिए दुनिया में हर तरफ संभावनाएं होंगी।(हि.स.)
Friday, July 17
Breaking News
- 18 जुलाई के बाद बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा लाभ
- महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का मिशन-360, बदला संसद का गणित
- CG: अस्पताल ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करने पर दो डॉक्टरों को नोटिस
- रूसी तेल खरीद पर भारत पर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का खतरा
- बिहार के साजन की चमकी किस्मत, ‘भगवान का दोस्त’ फिल्म फेस्टिवल में चयनित
- अलीगढ़ में रोहिंग्या नेटवर्क पर नजर, मीट इंडस्ट्री और तस्करी कनेक्शन की जांच तेज
- ITR भरते समय न करें गलती, सभी एक्टिव बैंक अकाउंट की देनी होगी जानकारी
- सावन 2026 में पड़ेंगे 4 सोमवार, जानें पूरी तारीख और महत्व
- ईरान-सऊदी तनाव में फंसा पाकिस्तान, युद्ध में उतरने की बढ़ी आशंका
- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, बिना डीजल-बिजली तारों के भरेगी रफ्तार


