रायपुर (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आज उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा के मैथिली और भोजपुरी लोक गीत पिछले कई दशकों से अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं और आस्था के महान पर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीत सदैव याद किए जाएंगे। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा: “सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!” (स्त्रोत-पीआईबी)
Tuesday, March 10
Breaking News
- कटनी में बाइक सवार चार युवकों की मौत, घर लौटते समय कार ने मारी टक्कर
- बड़वारा के समीप एनएच पर भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की सीधी भिड़ंत, बाइक सवार चार की मौत, कार सवार पांच घायल
- बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव अजीत के टीम की हुई जीत.. शासन ने अपील खारिज की, नई कार्यकारिणी बरकरार… विरोधियों को लगा तगड़ा झटका…
- नगर निगम में काम में बड़ा फेरबदल, इंजीनियर उदित गर्ग से पीएम आवास की जिम्मेदारी छीनी
- धार भोजशाला विवाद में 2189 पेज की रिपोर्ट दाखिल, MP हाईकोर्ट में दोनों पक्ष करेंगे बहस
- ‘भूखा रखा, शराब पीकर पीटा’, पूर्व IPL खिलाड़ी अमित पर मॉडल पत्नी ने कराई FIR
- कामर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी रुकी, घरेलू पर नए नियम लागू
- यूपी के सर्किट हाउस में ठाठ से रहेगी जनता, होटल की तरह ऑनलाइन बुकिंग शुरू
- किसानों से ₹1500 प्रति क्विंटल होगी आलू खरीदी!, सीएम योगी से MSP दरें तय करने पर की चर्चा
- राज्यसभा चुनाव में फूलो देवी नेताम और लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध निर्वाचित, अब लड़ाई सिर्फ 11 सीटों पर


