नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण और रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों में मोटे अनाज के उपयोग और स्वस्थ भोजन प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित तथा पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय बृहस्पतिवार को यहां बताया कि रक्षा मंत्रालय और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।दोनों मंत्रियों ने श्री अन्न की खपत और इसके स्वास्थ्य लाभों को बढ़ावा देने के लिए ‘रक्षा के लिए स्वस्थ व्यंजन’ नामक पुस्तक का भी अनावरण किया।
इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सचिव जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने औरकेंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। रक्षा मंत्रालय की ओर से आपूर्ति और परिवहन – महानिदेशक जनरल प्रीत मोहिंदर सिंह और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की कार्यकारी निदेशक इनोशी शर्मा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य कर्मियों के बीच आहार विविधता और मोटे अनाज-आधारित खाद्य उत्पादों के पोषण संबंधी लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।समझौता ज्ञापन के अनुसार रक्षा मंत्रालय से संबंधित विभागों में की कैंटीन में मोटे अनाज से संबंधित आहार की सूची तैयार की जाएगी। इसके अलावा कैंटीनों रसोइयों और सहायकों को मोटे अनाज का व्यंजन तैयार करने का प्रशिक्षण भी किया जाएगा।(वार्ता)
Monday, July 6
Breaking News
- यूपी में गन्ना किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा महाअभियान: 6 से 11 जुलाई तक विशेष नामांकन
- भारत में ड्रोन डिलीवरी का विस्तार: लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बड़ा बदलाव शुरू
- भारतीय शेयर बाजार में नई बुल रन की उम्मीद, मजबूत अर्थव्यवस्था से बनेगा तेजी का माहौल
- यूपी में बदला मौसम: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी जारी
- दिल्ली के कनॉट प्लेस में बनेगा हाईटेक ‘खादी भवन’, AI से होगी ड्रेस कस्टमाइजेशन की सुविधा
- 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: 60 किमी/घंटा तक तेज हवाओं की चेतावनी
- चीन ने यूनान में एक्टिव किया 5000 किमी रेंज वाला LPAR रडार, भारत की मिसाइल टेस्टिंग पर नजर का दावा
- यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सहयोगी दलों के साथ किया समन्वय मंथन
- PM मोदी का बड़ा रणनीतिक दांव! इंडोनेशिया के साबांग पोर्ट पर हुई डील, 6-8 जुलाई पर टिकीं निगाहें
- 80 साल से समुद्र में दफन ‘गोल्ड सबमरीन’, क्या आज भी अंदर सुरक्षित है दो टन सोना?


