रायपुर (mediasaheb.com)| महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 35 लाख 49 हजार 561 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि से वह अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी और सम्मानजनक जीवन निर्वाह कर सकेंगी। महतारी वंदन योजना के तहत वर्ष 2024-25 के बजट में 117 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रूपए मिलेगा।
Sunday, February 8
Breaking News
- 8 फरवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल से इन राशियों में हो सकते हैं बड़े बदलाव
- 45 दिन तक मौत से जूझता रहा मरीज, ओम हॉस्पिटल साराइपाली की टीम ने लौटाई ज़िंदगी
- सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य समापन, एसईसीएल बना चैंपियन
- चैम्पियन टीम इंडिया को 7.5 करोड़ का इनाम, BCCI ने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर दिया तोहफा
- यूपी में महंगी हो सकती है बिजली, 20% बढ़ोतरी के प्रस्ताव से बढ़ी टेंशन
- भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ बनी ग्लोबल ओटीटी हिट
- जैसीनगर में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री ने 38 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का किया शुभारंभ
- नवसंकल्प की सफलता: जशपुर के 12 युवाओं का अर्धसैनिक बलों में चयन
- कोडरमा में 10 बिरहोर बच्चे लापता, 6 दिन बाद भी नहीं मिल पाया सुराग
- कोसीर एवं सरिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त


