श्रीनगर, (mediasaheb.com)| मई केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा शहर में त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में इस साल के पहले चार महीनों में कुल 16,45,333 श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे।
उन्होंने बताया, “जनवरी और फरवरी में, भीड़ बढ़ गई और 15 हजार से 20 हजार तीर्थयात्री प्रतिदिन मंदिर पहुंचे और मार्च में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 25 हजार से बढ़कर 30 हजार तक पहुंच गया।” श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी में कुल 4,08,861 लाख, फरवरी में 3,89,549 लाख, मार्च में सर्वाधिक 5,25,198 लाख और अप्रैल में 3,21,725 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग एक हजार से 1200 तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन कर रहे हैं।(वार्ता)
Tuesday, March 31
Breaking News
- बिना फेरे ही पति-पत्नी: स्थिर रिश्ते वाले लिव-इन कपल्स को माना जाएगा मैरिड, जनगणना के नए नियम ने चौंकाया
- अमेरिका ने ईरान पर दागीं 29,750 करोड़ की टॉमहॉक, जानें क्यों है इतनी खास?
- Apple की बड़ी तैयारी, इस साल लॉन्च होंगे 11 नए प्रोडक्ट, iPhone 18 Pro समेत कई नए मॉडल
- 1 अप्रैल से PAN कार्ड नियमों में बदलाव: नाम mismatch होने पर बंद हो सकता है PAN, तुरंत करें ये कदम
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा और बालिग महिला की सहमति से बना संबंध रेप नहीं
- छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण
- Robert Kiyosaki Advice: जल्दी खत्म नहीं होगा युद्ध…, सोना-चांदी खरीदने की सलाह दी, यही होगा सहारा
- सब-स्टेशन मेंटेनेंस के लिए 36 फीट ऊँचाई का मैन लिफ्टर इन-हाउस डिज़ाइन एवं निर्माण
- सरकारी स्कूलों में कलेक्टर समेत 162 अधिकारी करेंगे पढ़ाई, नए शैक्षणिक सत्र में होंगे बड़े बदलाव
- केरल कैडर की एमपी मूल की IPS अधिकारी EWS प्रमाणपत्र विवाद में फंसी, डिमोशन का खतरा


