नई दिल्ली (Mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अमेरिका और मिस्र की 5 दिन की यात्रा पर जाएंगे और वह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने आज यहां संवाददाताओं को प्रधानमंत्री की 20 जून से 25 जून तक दो देशों की यात्रा की जानकारी देते हुए कहा, “यह प्रधान मंत्री की अमेरिका की पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा होगी।” उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ बिडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बिडेन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री अमेरिका यात्रा 21 जून से 23 जून तक होगी। इस यात्रा की शुरुआत न्यूयॉर्क से शुरू होगी, जहां PM मोदी 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2014 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया था।
श्री क्वात्रा ने कहा कि इसके बाद प्रधानमंत्री 21 जून की शाम को वाशिंगटन जाएंगे, जहां उनकी राष्ट्रपति बिडेन से निजी मुलाकात होगी। अगले दिन 22 जून को श्री मोदी एवं राष्ट्रपति बिडेन के बीच औपचारिक द्विपक्षीय बैठक होगी और इससे पहले व्हाइट हाउस में श्री मोदी का समारोह पूर्वक स्वागत किया जाएगा। इसी दिन प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैकार्थी और सीनेट के अध्यक्ष चार्ल्स शूमर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति बिडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बिडेन उसी शाम प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।(वार्ता)
Tuesday, March 24
Breaking News
- आज का राशिफल 24 मार्च 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ
- LPG कीमतों पर घमासान: विपक्ष का सरकार पर हमला, विदेशी नीति को बताया जिम्मेदार
- पश्चिम एशिया तनाव पर भारत-জर्मनी की अहम बैठक, एस जयशंकर और वेडफुल के बीच गहन चर्चा
- नवनिर्माण के नौ वर्ष: स्वस्थ-समर्थ युवा बनेंगे विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला
- मुख्यमंत्री योगी ने की मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा , समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने को दो भारतीय LPG जहाजों को मिली मंजूरी, राहत की खबर
- बदायूं हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन: 85 कर्मचारियों पर गिरी गाज, नौकरी से बर्खास्त
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान
- यूपीसीडा की पहल से 8 नई परियोजनाओं को मंजूरी, ₹800 करोड़ निवेश प्रस्तावित
- 31 जिलों की महिलाओं ने किया पांच हजार करोड़ का दूध का कारोबार


