नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की आए दोगुनी करने में विफल रही है। राहुल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि केन्द्र सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। इनकी आय तो नहीं बढ़ी लेकिन ‘यातनाएं’ जरूर बढ़ गई हैं। राहुल ने कहा कि देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। शहीद हुए किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों के कर्ज तो माफ कर देती है लेकिन किसानों के लिए कोई योजना नहीं है। केन्द्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के नाम पर भी किसानों से छल कर रही है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को फायदा होने के बजाय बीमा कंपनियों को 40 हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले राहुल ने अग्निपथ योजना को लेकर केन्द्र सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि यह योजना न तो देश हित में है न ही युवाओं के हित में है।(हि.स.)
Monday, October 5
Breaking News
- दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2,500? जानें क्या है योजना
- घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप
- सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव युवाओं से करेंगे सीधा संवाद
- योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी
- इंदौर में फिर जुड़ेंगे वोटर लिस्ट से नाम, घर-घर पहुंचेंगे BLO; 4.47 लाख नाम हुए थे डिलीट
- प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
- मुख्यमंत्री ने की घोषणा, फैजुल्लागंज से नैमिष तक नदी पर बनेगा तटबंध
- SIR को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, बोले- दिल्ली बैठक में दोबारा विरोध क्यों?
- नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा बस्तर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- रूस में लैब हादसे से मचा हड़कंप, खतरनाक संक्रमण की आशंका; करीब 200 लोग निगरानी में


