भोपाल, (Mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के अनेक देशों में सम्मान मिला है। इससे भारतवासी गर्वित, आनंदित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी अभिनन्दन के पात्र हैं।
आधिकारिक जानकारी मेंशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री को पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। इन देशों के राष्ट्र प्रमुख कहते हैं कि भारत हमारी आवाज बन कर उभर रहा है। प्रधानमंत्री जब पापुआ न्यू गिनी पहुंचे तो वहां के प्रधानमंत्री ने श्री मोदी के चरण स्पर्श किए। यह अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी की सेवाओं का ही परिणाम है। उन्होंने दुनिया की भी चिंता की है। PM मोदी को केवल इन दो देशों ने ही अपना सर्वोच्च सम्मान नहीं दिया बल्कि सबसे पहले अफगानिस्तान ने अपना सर्वोच्च सम्मान उन्हें दिया था। इसके अलावा फिलीस्तीन, यूएई और रूस ने भी श्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है।(वार्ता)
Wednesday, March 11
Breaking News
- उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली, अब 28 मार्च को होगी अगली सुनवाई
- आँगन से आसमान तक महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: रहाटकर
- सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान: तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में काम करेगी दिल्ली सरकार
- वन्य-जीव तस्कर वारंटी आरोपी मिश्रीलाल गिरफ्तार ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से आरोपी को पकड़ा
- राहुल गांधी ‘प्रोपेगेंडा के लीडर’, सदन के नियमों का करते हैं उल्लंघन : अनुराग ठाकुर
- नएसएस के राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान
- ईद पर नहीं होगी इमरान खान की रिहाई: बहन अलीमा का दावा, बोलीं- ‘यह तारीख इतिहास में दर्ज होगी’
- शासकीय छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस वर्ष पूरी तरह होगी ऑनलाइन
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरानी टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप: इन्फेंटिनो का बड़ा बयान
- झारखंड शराब घोटाला: एसीबी की बड़ी कामयाबी, गोवा से रांची तक लुका-छिपी के बाद मास्टरमाइंड नवीन केडिया गिरफ्तार


