नई दिल्ली
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का पर्दाफाश अब कई बार हो चुका है, लेकिन आज तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि राहुल गांधी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ क्या समझौता किया था। उन्होंने कहा कि इसी समझौते के चलते भारत और चीन के बीच व्यापार घाटा मात्र दस वर्षों में 25 गुना बढ़ गया। पीयूष गोयल ने कहा कि यह कल्पना कर पाना भी कठिन है कि किस हद तक कांग्रेस और यूपीए सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया। उन्होंने राहुल गांधी से मांग की कि वे इस विषय पर देश को जवाब दें।
उन्होंने राहुल गांधी पर विदेश में भारत की आलोचना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे ऑक्सफोर्ड जैसे मंचों पर भारत को बदनाम करते हैं, यही कारण है कि देश की जनता ने ऐसे नेताओं को लगातार खारिज किया है और तीसरी बार उन्हें सत्ता से बाहर रखा है। भारत की जनता और विशेषकर युवा वर्ग कभी भी ऐसे नेताओं को स्वीकार नहीं करेगा, जो देश की छवि को धूमिल करें।
उन्होंने कहा कि देश का हित और उसकी सुरक्षा सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव है। तहव्वुर राणा को भारत लाना एक बड़ी कूटनीतिक सफलता है और यह दिखाता है कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ कितनी सख्त है। उन्होंने कांग्रेस पर 26/11 के हमलों के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस के नेता पीड़ितों की चिंता करने के बजाय फिल्म की शूटिंग देखने और कपड़े बदलने में रुचि दिखा रहे थे।
गोयल ने विपक्ष, विशेषकर महाराष्ट्र के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने संजय राऊत और उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं पर मुसलमानों की गोद में बैठने और आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग चुनावी लाभ के लिए आतंकवाद तक को धर्म से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता, खासकर महाराष्ट्र और मुंबई की जनता, कभी भी ऐसे नेताओं को माफ नहीं करेगी जो देश की सुरक्षा से समझौता करे।
Saturday, August 15
Breaking News
- रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, बाल शिक्षा भत्ता और हॉस्टल सब्सिडी बढ़ी
- CM के भोपाल से बाहर रहने पर भी होगी जनसुनवाई, ACS मंडलोई ने CMO में अधिकारियों की ड्यूटी तय की
- स्वतंत्रता दिवस पर एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी के तीन विद्युत गृहों को मिलेगा उत्कृष्टता पुरस्कार
- MP News: 20 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सम्मान, 4 को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक; केंद्र ने जारी की सूची
- MP News: स्वतंत्रता दिवस पर 47 पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान होंगे सम्मानित, CM मोहन यादव देंगे पदक
- आज 80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: कुछ 10 रोचक बातें, जो हर भारतीय को जाननी चाहिए
- UP Election 2027: भाजपा ने शुरू किया प्रत्याशियों पर मंथन, नितिन नवीन एक-एक सांसद से ले रहे फीडबैक
- राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
- 15 अगस्त सिर्फ भारत के लिए नहीं, दुनिया के कई देशों के लिए भी है बेहद खास, जानिए इस तारीख का इतिहास
- लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा किस प्रधानमंत्री ने फहराया? जानें नेहरू, इंदिरा और मोदी का रिकॉर्ड


