मियामी
लियोनेल मेसी के शानदार प्रदर्शन के साथ इंटर मियामी ने 'एमएलएस कप' के पहले राउंड के प्लेऑफ सीरीज के शुरुआती मैच में शानदार जीत दर्ज की। मेसी के दो गोल ने इंटर मियामी को नैशविले एससी पर 3-1 से शानदार जीत दिलाई। यह मुकाबला शुक्रवार रात फोर्ट लॉडरडेल में खेला गया। आठ बार के बैलन डी'ओर विजेता लियोनेल मेसी को मैच शुरू होने से पहले 28 मुकाबलों में 29 गोल करने के लिए 'गोल्डन बूट' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नैशविले एससी के खिलाफ मुकाबले के 19वें मिनट में मेसी ने लुइस सुआरेज के क्रॉस पर डाइविंग हेडर लगाकर गोल किया। इसी के साथ मैच का खाता भी खुला।
यह शानदार मूव सर्जियो बुस्केट्स के साइडलाइन के पास गेंद छीनने से शुरू हुआ, जिन्होंने फिर रोड्रिगो डे पॉल को पास दिया। डे पॉल ने मेसी और सुआरेज के साथ शानदार तालमेल बनाते हुए यह गोल किया।
मुकाबले के 62वें मिनट इंटर मियामी ने अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। जब इयान फ्रे की मदद से तादेओ अलेंदे ने हेडर से गोल करके मियामी को 2-0 से बढ़त दिलाई। मेसी ने 90+6 मिनट में मुकाबले का अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया, लेकिन अतिरिक्त समय के 11वें मिनट में हनी मुख्तार ने गोल करते हुए आखिरकार नैशविले का खाता खोला।
इस जीत से मियामी ने बेस्ट-ऑफ-थ्री सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मैच 1 नवंबर को नैशविल में खेला जाएगा।
मेसी ने 3 साल के अनुबंध विस्तार पर हस्ताक्षर करने के ठीक एक दिन बाद यह मैच खेला। वह अब साल 2028 तक फ्लोरिडा में बने रहेंगे।
मैच से पहले मेसी को गोल्डन बूट ट्रॉफी प्रदान करने वाले एमएलएस कमिश्नर डॉन गार्बर ने अमेरिकी फुटबॉल पर मेसी के प्रभाव की बहुत प्रशंसा करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमने कभी सोचा भी होगा कि लियो इस क्लब, इस शहर और इस लीग के लिए इतना अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। उन्होंने मेजर लीग सॉकर की दिशा बदल दी है। हम पहले से ही काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। मुझे लगता है कि तीन और साल का समय मिलना एक और तोहफा होगा।"
Thursday, August 13
Breaking News
- बिहार के 2.57 लाख युवाओं को मिलेगा विशेष कौशल प्रशिक्षण
- आलू किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है योगी सरकार
- यूपी में महिलाओं के लिए बड़ा चुनावी दांव! पहले ₹20 हजार, फिर ₹30 हजार देने की तैयारी
- Gold Rate: सोने की कीमतों में फिर तेजी, ₹1.54 लाख के पार पहुंचा गोल्ड
- एशियन गेम्स में India vs Pakistan मैच पर सस्पेंस बरकरार, सिर्फ इस शर्त पर होगी महामुकाबले की भिड़ंत
- महिलाओं को बड़ा तोहफा! इस राज्य में जल्द फ्री होगी बस यात्रा, BJP सरकार ने की बड़ी तैयारी
- नामुमकिन हुआ मुमकिन, ‘लाइलाज’ समझी जा रही बीमारी का एम्स रायपुर में सफल उपचार
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण, योगी सरकार ने तेज की तैयारी
- झारखंड में छात्र आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास बना ‘किला’; मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी
- स्मार्ट क्लासरूम से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान


