लखनऊ (mediasaheb.com)| लोकसभा चुनाव से पहले पिछड़े,दलित और अल्पसंख्यकों को लुभाने के समाजवादी पार्टी (SP) के प्रयास पर प्रहार करते हुये बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि परिवारवाद की पोषक सपा का इन वर्गो की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है और PDA (पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यक) का राग तुकबंदी के सिवाय और कुछ नहीं है। सुश्री मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया “ SP द्वारा एनडीए के जवाब में PDA का राग, इन वर्गों के अति कठिन समय में भी केवल तुकबन्दी के सिवाय और कुछ नहीं। इनके पीडीए का वास्तव में अर्थ परिवार, दल, एलाइन्स है जिस स्वार्थ में यह पार्टी सीमित है। इसीलिए इन वर्गों के लोग जरूर सावधान रहें।”
गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले शनिवार को कहा था कि भाजपा नीत राजग को अगले साल के आम चुनावों में ‘पीडीए’ हरायेगा। पीडीए को उन्होंने ‘पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक के रूप में परिभाषित किया था। श्री यादव ने दावा किया था कि अगर बड़े राष्ट्रीय दलों ने साथ दिया तो लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा का सफाया तय है। भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली की समस्या को लेकर सुश्री मायावती ने कहा “ UP में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी की आफत में राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में बिजली की ज़बरदिस्त कमी ने लोगों का जीवन त्रस्त कर रखा है, जिससे बलिया व अन्य ज़िलों से मौत की खबरें अति-दुःखद। सरकार बिजली व्यवस्था तुरन्त सुधारे तथा अस्पतालों आदि में बिजली कटौती न करे।(वार्ता)
Tuesday, March 24
Breaking News
- आज का राशिफल 24 मार्च 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ
- LPG कीमतों पर घमासान: विपक्ष का सरकार पर हमला, विदेशी नीति को बताया जिम्मेदार
- पश्चिम एशिया तनाव पर भारत-জर्मनी की अहम बैठक, एस जयशंकर और वेडफुल के बीच गहन चर्चा
- नवनिर्माण के नौ वर्ष: स्वस्थ-समर्थ युवा बनेंगे विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला
- मुख्यमंत्री योगी ने की मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा , समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने को दो भारतीय LPG जहाजों को मिली मंजूरी, राहत की खबर
- बदायूं हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन: 85 कर्मचारियों पर गिरी गाज, नौकरी से बर्खास्त
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान
- यूपीसीडा की पहल से 8 नई परियोजनाओं को मंजूरी, ₹800 करोड़ निवेश प्रस्तावित
- 31 जिलों की महिलाओं ने किया पांच हजार करोड़ का दूध का कारोबार


