नई दिल्ली/मुरादाबाद/बुलढाणा
पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जबकि सुबह की 67 प्रतिशत आर्द्रता ने गर्मी को और असहनीय बना दिया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले दो दिन तक उत्तर भारत में लू और गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली के इंडिया गेट पर घूमने आए पर्यटक भीषण गर्मी से परेशान दिखे। हैदराबाद, तेलंगाना, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से आए पर्यटकों ने बताया कि उनके शहरों में इतनी गर्मी नहीं है, जितनी दिल्ली में है।
एक पर्यटक ने कहा, “दिल्ली की गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है।” लोग टोपी या दुपट्टे से सिर को ढंककर और धूप के चश्मे पहनकर घूमने आ रहे हैं। पानी और तरल पदार्थों का उपयोग करते हुए वे इंडिया गेट पर चिलचिलाती धूप का मुकाबला कर रहे हैं।
उधर, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गुरुवार को अचानक हुई तेज बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान लोग बारिश की पहली फुहार के साथ राहत महसूस करने लगे। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
स्थानीय लोगों ने घरों की छतों और बालकनियों पर बारिश का आनंद लिया, जबकि बच्चे साइकिल चलाते और बारिश में भीगते नजर आए। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “बारिश ने गर्मी से बहुत राहत दी है। मौसम अब काफी अच्छा हो गया है।”
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में भी गुरुवार सुबह 10:30 बजे से मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ आंधी और भारी बारिश ने क्षेत्र को प्रभावित किया।
बुलढाणा शहर में करीब एक घंटे तक बारिश हुई, जिसके कारण कई बड़े पेड़ गिर गए। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और एक फल विक्रेता को भी नुकसान हुआ। बिजली के खंभे गिरने से शहर और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। गरज और बिजली चमकने से लोग दहशत में रहे।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में 15 जून तक लू (हीटवेव) का रेड अलर्ट है। वहीं, मध्य प्रदेश और बिहार में ऑरेंज अलर्ट है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने लोगों से गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
Monday, June 29
Breaking News
- बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी
- तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
- इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया
- पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना
- झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प
- ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी
- छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा
- यूपी के स्कूलों में बढ़ेगी अग्निसुरक्षा, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति
- जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य


