नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने आधुनिक और परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों की संयुक्त अनुसंधान पर जोर देते हुए कहा है कि इससे विभिन्न क्षेत्रों के बीच स्वास्थ्य देखभाल सेवा के अंतर को समाप्त किया जा सकता है।
श्री मांडविया सोमवार को यहां राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के 27 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष के क्षेत्र में अनुसंधान की बहुत आवश्यकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य देखभाल की सेवा उचित और किफायती रूप से पहुंचा जा सकती है। अनुसंधान के माध्यम से आधुनिक और परंपरागत शिक्षण पद्धतियों का अंतर भी समाप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर श्री मांडविया ने देश भर के चुनिंदा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान – एम्स में आयुष – आईसीएमआर ‘एडवांस्ड सेंटर फॉर इंटीग्रेटिव हेल्थ रिसर्च’ (एआई-एसीआईएचआर) की स्थापना की घोषणा की। चार चयनित स्थानों पर पांच एकीकृत स्वास्थ्य अनुसंधान (एआई-एसीआईएचआर) के लिए आयुष-आईसीएमआर उन्नत केंद्र की शुरुआत की। उन्होंने आयुष स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के लिए भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों का भी लोकार्पण भी किया।
ये अनुसंधान केन्द्र दिल्ली, नागपुर, जोधपुर और ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में शुरू किए गये।(वार्ता)
Thursday, April 23
Breaking News
- मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन डोमिनगढ़ बंधा फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ रेल उपरिगामी पुल का निरीक्षण
- नशामुक्त भारत अभियान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण वाल्मी में प्रारंभ
- पेट्रोल-डीजल के दाम 25-28 रुपए तक बढ़ सकते हैं, आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका: रिपोर्ट
- 10 दिनों से ‘लॉकडाउन’ में इस्लामाबाद, पाकिस्तान की पब्लिक बोली – आवाम बददुआ देती है
- 30 अप्रैल तक 100% फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य, जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी तेज
- WhatsApp ने किया बड़ा बदलाव, अब एक क्लिक में होगा मोबाइल रिचार्ज
- 10 दिनों में 6.39 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, दुर्गम अंचलों तक पहुंचीं टीमें; हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार
- माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 24 को लखनऊ में होगा उत्तर जोन का क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन
- स्किन ग्राफ्टिंग से मरीज के पलक का सफल पुनर्निर्माण


