इंफाल
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में अलग-अलग जिलों से सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिला कैडर भी शामिल हैं। गिरफ्तार आतंकी महिलाओं के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) और पीपल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेइपाक (पीआरईपीएके) के पांच आतंकवादियों को इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर जिले में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य की सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के मोइरांगकांपू सजेब माखा लेइकाई इलाके से यूएनएलएफ (कोइरेंग गुट) की दो सक्रिय महिला कैडरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान इंफाल पूर्व जिले की ताखेलंबम सनाथोई चानू उर्फ लोइंगकपी उर्फ सनाथोई (19) और कोंगब्रैलाकपम रामेश्वरी देवी उर्फ लैंगलेन उर्फ बेम्मा उर्फ बुचू (19) के रूप में हुई है। उनके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।
मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व जिले के पोरोमपत पंगल लेइराक इलाके से एक ड्रग डीलर बेसैमायुम याइबी (47) को गिरफ्तार किया। उसके पास से सात साबुन के डिब्बों में छिपाई गई हेरोइन जब्त की गई। ड्रग्स की अनुमानित कीमत 16 लाख रुपए थी। सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले से कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए। बरामद हथियारों और गोला-बारूद में एक एसएलआर, स्थानीय रूप से बनी बोल्ट एक्शन स्नाइपर राइफल, एक डबल-बैरल बोल्ट राइफल, एक सिंगल-बैरल बोल्ट राइफल, एक स्थानीय रूप से बनी पिस्तौल और एक 36 एचई हैंड ग्रेनेड शामिल हैं।
सुरक्षा बल आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई जारी रखे हुए हैं, जिसमें जिलों में सीमावर्ती, मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।
मणिपुर में घाटी और पहाड़ी दोनों जिलों में कुल 113 नाके/चेकप्वाइंट स्थापित किए गए हैं ताकि किसी भी असामाजिक गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा, "बिना किसी आधार वाले वीडियो या ऑडियो क्लिप के सर्कुलेशन की सच्चाई सेंट्रल कंट्रोल रूम से कन्फर्म की जा सकती है। सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट अपलोड करने और सर्कुलेट करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
Tuesday, October 27
Breaking News
- 27 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे रहना होगा सावधान
- सड़क हादसों पर लगेगी लगाम! राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद का नए सिरे से गठन, 69 सदस्य मिलकर संभालेंगे जिम्मेदारी
- सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया
- बिहार में 35 लाख फर्जी राशन कार्ड रद्द, 7.40 लाख परिवारों को नए कार्ड से मिली बड़ी राहत
- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद
- प्रकृति, रोमांच और आस्था का अनूठा संगम बन रहा धमतरी
- ग्वालियर में त्योहार से पहले बड़ी बरामदगी, 600 किलो विस्फोटक सामग्री पकड़ी; कार्बाइड गन पर पहले ही लग चुका है बैन
- डिजिटल सुशासन से बदली तस्वीर, अब सरकारी सेवाएं पहुंच रहीं घर-द्वार
- बस्तर के अनिमेष का दुनिया में बजा डंका, भारत के स्टार धावक को IG-SSP ने किया सम्मानित
- 7.5 लाख टन कचरे के पहाड़ पर नगर निगम सख्त, 6 महीने में आधा काम भी नहीं; कंपनी पर लगेगा जुर्माना


