महासमुंद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में संचालित यह अभियान, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़रूरतमंदों तक पारदर्शिता और त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से पहुँचाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाना और शासन-जनता के बीच सेतु का कार्य करना है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की किरण पहुँच सके।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा तत्परता से निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सुशासन तिहार अंतर्गत श्रीमती पुरी हरपाल पति पंकज हरपाल निवासी तेंदुलोथा खुर्द द्वारा ऋण पुस्तिका (किसान किताब) हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसे तत्काल निराकरण किया जाकर आवेदक को किसान किताब प्रदान किया गया। लंबे इंतजार के पश्चात ऋण पुस्तिका प्राप्त होते ही श्रीमती हरपाल के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता साफ झलक रही थी। उन्होंने समाधान मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए शासन की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना की।
Sunday, August 9
Breaking News
- आज का राशिफल 9 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें भविष्यफल, किसे मिलेगा धन लाभ
- 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन! संसद में बिल लाने की तैयारी
- भारत पर 100% टैरिफ को अपनों ने बताया ‘आत्मघाती कदम’, ट्रंप प्रशासन पर उठे सवाल
- 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा का विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, रद्द कर दोबारा परीक्षा की मांग
- यूपी के सरकारी स्कूलों में अब ‘मस्ती की पाठशाला’, 22 अगस्त से शुरू होगा बैगलेस डे
- बिहार के चार नए अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 17 अगस्त से शुरू होगी पढ़ाई
- जेडीयू का Gen Z पर फोकस, निशांत कुमार जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा
- बिहार में शिक्षकों की छुट्टी होगी ऑनलाइन, 24 घंटे में मिलेगा मंजूरी का अपडेट
- बिहार में 1200 से ज्यादा लापता बच्चों की बरामदगी, मानव तस्करी पर सरकार सख्त
- CG शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 700 शिक्षकों के तबादले; जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट


