कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि इस बार राज्य की महिलाएं ममता बनर्जी के खिलाफ वोट करेंगी। सुकांत मजूमदार ने आईएएनएस से कहा कि ममता बनर्जी को झूठ बोलने की आदत बहुत पहले से है। किसी भी तरह से महिलाओं को निशाना बनाने का सवाल ही नहीं है। महिलाएं ही इस बार ममता बनर्जी के खिलाफ वोट करने जा रही हैं। राज्य की महिलाएं मौजूदा हालात से चिंतित हैं और बदलाव चाहती हैं। भाजपा नेता ने आगे कहा कि महिलाओं को इस बात का डर है कि कहीं पश्चिम बंगाल की स्थिति बांग्लादेश जैसी न हो जाए।
उन्होंने दावा किया कि इसी आशंका के चलते महिलाओं ने मन बना लिया है कि वे ममता बनर्जी के खिलाफ मतदान करेंगी। राज्य की जनता, खासकर महिलाएं, अब सच्चाई को समझ रही हैं। सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अनाप-शनाप बोलना ममता बनर्जी की आदत बन चुकी है। इस बार पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को सबक सिखाने वाली है। लोग अब मौजूदा सरकार से परेशान हो चुके हैं और बदलाव की दिशा में कदम उठाएंगे।
दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि चुनाव आयोग ने एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल कर मतदाता सूची से नाम काटे हैं।
इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि एआई का इस्तेमाल करना कोई अपराध नहीं है। अगर उन्हें एआई नहीं आता, तो वे इसका इस्तेमाल न करें। आज हर जगह एआई का उपयोग हो रहा है। हम भी एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं और हमारे बच्चे भी स्कूलों में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी का जितना ज्यादा इस्तेमाल होगा, व्यवस्था उतनी ही पारदर्शी और मजबूत होगी।
Saturday, August 8
Breaking News
- एक पर हमला तीनों पर माना जाएगा’: पाक-सऊदी-तुर्की समझौते पर भारत का करारा जवाब, जानिए क्या कहा
- CG में सेन शक्ति सम्मेलन और शिल्पी सम्मान समारोह, CM साय होंगे शामिल
- आज कोई धमकी देता है कि दंगा करवा देंगे तो कहता हूं ‘आओ बच्चू, करा कर देख लो समझ मे आ जायेगा : सीएम योगी
- सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति सूर्यकांत और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन
- 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी JDU: प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 14 मंडलों में तैनात किए गए प्रभारी
- दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, 7 डिग्री गिरा पारा; गुरुग्राम में आज रेड अलर्ट
- ‘कॉकरोच जितना असरदार नहीं रहा कांग्रेस का प्रदर्शन’, शशि थरूर ने फिर उठाए पार्टी पर सवाल
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान महाकालेश्वर की शयन आरती में सम्मिलित हुए
- सपा के नेता गांव-गांव घूमकर नौकरियां बेचते थे, वही अब पेपर लीक की बात कर रहे : राजभर
- सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र और सांकेतिक चाबियां सौंपी


