नई दिल्ली (Mediasaheb.com)| ओडिशा के बालासोर में हुई दुखद ट्रेन दुर्घटना से भारतीय जीवन बीमा निगम ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये कहा है कि एलआईसी प्रभावित लोगों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और वित्तीय राहत प्रदान करने के लिए दावे निपटान में तेजी लाएगा। एलआईसी के अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने एलआईसी पॉलिसी और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दावेदारों की कठिनाइयों को कम करने के लिए कई रियायतों की घोषणा की। पंजीकृत मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले में, रेलवे अधिकारियों, पुलिस या किसी राज्य या केंद्र सरकार के प्राधिकरणों द्वारा प्रकाशित हताहतों की सूची को मृत्यु के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा। दावा संबंधित प्रश्नों का उत्तर देने और दावेदारों को सहायता प्रदान करने के लिए मंडल और शाखा स्तर पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए है।
यह सुनिश्चित किया गया है के दावेदारों तक पहुचने के सभी प्रयास किए जाएंगे और प्रभावित परिवारों के दावों का तेजी से निपटारा किया जाए।(वार्ता)
Tuesday, June 23
Breaking News
- लखनऊ अग्निकांड के बाद सख्ती: अवैध बेसमेंट और कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
- काले हिरण व चिंकारा के शिकार कर अतंर्राज्यीय स्तर पर तस्करी करने वाले आरोपी रिजवान एवं इम्तियाज की जमानत याचिका ख़ारिज
- छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
- राजस्थान–हरियाणा जल समझौता: शेखावाटी तक यमुना पानी पहुंचाने पर बनी सहमति
- नॉर्वे की धमाकेदार जीत: सेनेगल को 3-2 से हराकर वर्ल्ड कप 2026 नॉकआउट में एंट्री
- लखनऊ अग्निकांड के बाद जयपुर में सख्ती: 13 कोचिंग संस्थान सील, 24 को नोटिस
- मुख्य सचिव ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की अधिकारियों से ली जानकारी
- जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने का प्रस्ताव, मंत्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र
- बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 13 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे
- आधुनिक एवं स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में जीआरपी का महत्वपूर्ण कदम


