पटना, (mediasaheb.com)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बुधवार को ज्यादा बिगड़ने के बाद पटना के निजी अस्पताल पारस से एयर एम्बुलेंस से दिल्ली स्थित ऑल इंडिया आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया जाएगा। वे 4 बजे यहां से दिल्ली के लिए जाएंगे। बुधवार को उनसे मिलने के लिए राजनेताओं का तांता लगा रहा। स्वयं सीएम नीतीश कुमार दोपहर उनसे मिलने पारस अस्पताल पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि उनके इलाज में जो भी खर्चा आयेगा वह सब बिहार सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि यह उनका अधिकार है। साथ ही कहा कि वह हमारे अच्छे और पुराने मित्र हैं। हम लोगों ने राजनीति की शुरुआत एकसाथ की थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाकर एम्स में सभी टेस्ट कराने पर उनके स्वास्थ्य की सही जानकारी मिलेगी। अभी डॉक्टरों से बातचीत में पता चला है कि वह पहले से बेहतर है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ठीक हैं। बातचीत की है। गिरने की वजह से फ्रैक्चर हुआ है और कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने लालू के जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी की। बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि चिकित्सकों से बातचीत हुई है। उनका कहना है कि उनका स्वास्थ्य अभी स्थिर है। परिवार के लोग और अस्पताल प्रबंधन एक-दूसरे के संपर्क में है। हम सभी की कामना है कि वे जल्द से जल्द ठीक हों।(हि.स.)
Friday, July 17
Breaking News
- दिव्यांग प्रमाण पत्रों पर सख्ती, सरकारी नौकरी के लिए नए सत्यापन नियम लागू
- श्योपुर जिला अस्पताल में युवक का हंगामा, डॉक्टरों से मारपीट और जमकर चले लात-घूंसे
- 18 जुलाई के बाद बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा लाभ
- महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का मिशन-360, बदला संसद का गणित
- CG: अस्पताल ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करने पर दो डॉक्टरों को नोटिस
- रूसी तेल खरीद पर भारत पर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का खतरा
- बिहार के साजन की चमकी किस्मत, ‘भगवान का दोस्त’ फिल्म फेस्टिवल में चयनित
- अलीगढ़ में रोहिंग्या नेटवर्क पर नजर, मीट इंडस्ट्री और तस्करी कनेक्शन की जांच तेज
- ITR भरते समय न करें गलती, सभी एक्टिव बैंक अकाउंट की देनी होगी जानकारी
- सावन 2026 में पड़ेंगे 4 सोमवार, जानें पूरी तारीख और महत्व


