रायगढ,(mediasaheb.com)।जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना केलो डैम दस सालों के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है, जिससे किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। दरअसल रायगढ़, जांजगीर जिले के 335 गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए केलो बांध परियोजना की स्थापना की गई थी। बांध से 16 किमी की मुख्य नहर के साथ शाखा नहरों का निर्माण होना था। लेकिन नहरों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। लेटलतीफी की वजह से 525 करोड़ की इस परियोजना की लागत 975 करोड़ तक जा पहुंची है। इस बांध की 24 हजार क्षमता है लेकिन वर्तमान में सिर्फ 7 हजार हेक्टेयर में सिंचाई हो पा रही है। योजना को लेकर अधिकारियों का कहना है कि नहरों के निर्माण के दौरान जमीनों का अधिग्रहण होना है। अधिग्रहण न होने की वजह से परियोजना में देरी हो रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि राज्य शासन की उदासीनता की वजह से योजना की मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। नतीजन नहरों का निर्माण नहीं हो पा रहा है।(हि.स.)
Thursday, April 2
Breaking News
- Tata और Mahindra को चुनौती देने के लिए MG लाएगी एक दमदार SUV
- सीएम की कुर्सी छोड़ने को तैयार नीतीश , BJP के सिग्नल का इंतजार! बिहार की सरकार कब बदलेगी, जानें अंदर की बात
- घुटनों के दर्द से मिलेगी परमानेंट मुक्ति, एम्स भोपाल और ग्वालियर आयुर्वेद संस्थान मिलकर खोजेंगे अचूक इलाज
- आज है हनुमान जन्मोत्सव, संकटमोचन की इन 5 शक्तियों में छिपा है सफलता का मंत्र, आत्मविश्वास से होगा बेड़ा पार
- सर्वे 2025: बेरोजगारी में गिरावट, 61.3 करोड़ लोग हुए रोजगारयुक्त; महिलाओं का वेतन वृद्धि पुरुषों से अधिक
- हनुमान जी और श्रीराम का भाई वाला नाता, क्या है दिव्य खीर का रहस्य?
- एमपी में मिलावट का खुलासा, 2 हजार से ज्यादा सैंपल फेल, केमिकल से पॉइजनिंग और ह्रदय रोग का खतरा
- GST कलेक्शन छू रहा है आसमान! सरकार के खजाने में बढ़ी वसूली से मिलती हैं ये सुविधाएं
- तेल-गैस की खोज का मेगा गेम शुरू, आयात से लेकर कीमत तक, सब होगा सस्ता! निवेश की बाढ़ आ सकती है
- बांगलादेश से मालदीव तक, इन देशों ने भारत से की बगावत, अब मदद की मांग कर रहे हैं


