मुंबई, media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर फिल्मकार सुजॉय घोष की थ्रिलर ड्रामा फिल्म में काम करती नजर आयेंगी। करीना ने 2 साल बाद फिल्म साइन की है। पिछले साल करीना ने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था और उनके बाद बेटे की देखभाल के लिए उन्होंने ब्रेक लिया था। करीना ने थ्रिलर ड्रामा साइन की है और जल्द ही इसकी शूटिंग करेंगी। कहानी और बदला के बाद यह सुजॉय घोष की अगली महिला प्रधान फिल्म होगी। इसे पूरा करने के बाद करीना अपना अगला प्रोजेक्ट शुरू करेंगी।यदि सब कुछ ठीक रहा तो करीना मार्च में सुजॉय घोष की अनटाइटल फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग और दार्जिलिंग के हिल स्टेशनों पर फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है।करीना को आखिरी बार वीरे दी वेडिंग, गुड न्यूज और कॉमेडी-ड्रामा अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था। आमिर खान के साथ उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा इसी साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी।(वार्ता)
Wednesday, March 25
Breaking News
- आज का राशिफल 25 मार्च 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ
- डॉ. मोहन यादव: सहजता, स्पष्टता और संघर्ष से गढ़ा एक नेतृत्व
- ईरान में बड़ा बदलाव: लारीजानी के बाद बागेर बने नए सिक्योरिटी चीफ, बढ़ी जिम्मेदारी
- लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त
- विरासत और विज्ञान का संगम डॉ. मोहन यादव के विजन में कृष्ण पाथेय-राम पथ से स्पेस टेक तक का सफर
- देश में गैस रिफाइनरियां फुल कैपेसिटी पर, 18,700 टन कमर्शियल LPG सप्लाई से बढ़ी राहत
- धोनी का इम्पैक्ट रोल बना विवाद, आकाश चोपड़ा बोले – ‘ऐसा खेलना है तो मत खेलो’
- मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की हुई समीक्षा
- विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ
- ईरान युद्ध का असर: किन देशों में गहराया तेल-गैस संकट, भारत से ज्यादा मुश्किल में ये राष्ट्र


