मुंबई, (mediasaheb.com)| 18 नवंबर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी, 17 जनवरी 2025 को रिलीज होगी | कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ खूब चर्चा में रही है। इस साल 06 सितंबर को फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाने के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अब इमरजेंसी की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है, 17 जनवरी 2025, देश की सबसे शक्तिशाली महिला की महाकाव्य गाथा और वो पल जिसने भारत की नियति बदल दी। इमरजेंसी से पर्दा हटेगा सिर्फ सिनेमा में।
ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, ‘इमरजेंसी’ की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना ने इमरजेंसी में अभिनय करने के साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है।(वार्ता)
Tuesday, October 27
Breaking News
- सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में गुरु महाराज टेकचंद जी के 215वें समाधि पर्व पर किए दर्शन, धर्मस्थल के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा
- उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी
- योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमा
- लखनऊ समिट में 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर, पांच निवेशकों को आशय-पत्र जारी, 13 शैक्षणिक संस्थानों से साझेदारी
- योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी
- चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
- अयोध्या से चित्रकूट तक गूंजे रामायण के श्लोक, प्रदेश के सभी जिलों में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
- शेयर बाजार में मंगलवार को भी बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी बिकवाली से निवेशकों की बढ़ी चिंता
- इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब 15 दिन में हो सकता है तलाक; कूलिंग पीरियड से मिलेगी राहत
- इंदौर के केलोदहाला ROB का काम धीमा, अब तक 40% निर्माण पूरा; रेलवे वाला हिस्सा अब भी अटका


