मुंबई (mediasaheb.com) | अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस बार इसकी वजह है BJP की निलंबित नेता नूपुर शर्मा। पैगेंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर कई लोग हाल ही में नूपुर के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे। जहां कई लोग नूपुर शर्मा के विरोध में है वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। इसी में एक नाम है फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का। कंगना ने रविवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा कर नूपुर का समर्थन किया है। अपनी पोस्ट में कंगना ने लिखा, ”मेरे कई मुस्लिम दोस्त शराब का सेवन करते हैं। धूम्रपान करते हैं। बुर्का नहीं पहनते और ऐसे काम को करते हैं, जो उनके धर्म में करना गुनाह माना जाता है। उसके बाद भी उनसे किसी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन नूपुर शर्मा ने अगर कुछ बोल दिया तो वह अपराधी हो गईं।” कंगना का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब कंगना नूपुर शर्मा के समर्थन में खुलकर सामने आई है। उन्होंने इससे पहले भी नूपुर शर्मा को खुलकर सपोर्ट किया था। वर्कफ़्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म तेजस में अभिनय करती नजर आएंगी।(हि.स.)
Wednesday, March 25
Breaking News
- PNG कनेक्शन वालों को LPG पर झटका! केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सिलेंडर नहीं मिलेगा
- यूपी में जल जीवन मिशन पर बड़ा एक्शन: 26 इंजीनियरों पर कार्रवाई, 12 सस्पेंड
- न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया
- Rinku Singh बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर: कितनी होगी सैलरी और क्या होगा उनका रोल?
- मियामी ओपन में कोको गॉफ का जलवा, बेनकिक को हराकर सेमीफाइनल में मुचोवा से भिड़ंत
- आम तोड़ने की ‘सजा’: 12 साल के मासूम को गार्ड ने बेरहमी से पीटा
- सिंगापुर कोर्ट का बड़ा फैसला: जुबीन गर्ग की मौत को बताया हादसा, साजिश से किया इनकार
- सोनिया गांधी की तबीयत पर अपडेट: राहुल गांधी ने केरल दौरा टाला, दिल्ली में ही रुके
- अक्षरधाम में इतिहास रचने की तैयारी: 26 मार्च को ‘एक पैर’ पर खड़ी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण
- CJI के आदेश पर भाई को फोन! कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत ने लगाई फटकार


