नई दिल्ली,(mediasaheb.com) । नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। संसद के उच्च सदन राज्यसभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले 51 वर्षीय सिंधिया मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार में तीसरे इस्पात मंत्री हैं। सिंधिया ने इस्पात मंत्रालय का कामकाज संभालने से पहले यहां उद्योग भवन में अपने कार्यालय में अपनी मेज पर भगवान गणेश की प्रतिमा रखी। उन्होंने इस्पात सचिव संजय कुमार सिंह और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अपना कार्यभार संभाला। दरअसल, एक दिन पूर्व इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राम चंद्र प्रसाद सिंह पिछले साल 8 जुलाई को इस्पात मंत्री बने थे। उन्होंने मौजूदा शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की जगह ली थी, जिन्हें मंत्रिमंडल फेरबदल में शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।(हि.स.)
Friday, July 17
Breaking News
- 18 जुलाई के बाद बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा लाभ
- महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का मिशन-360, बदला संसद का गणित
- CG: अस्पताल ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करने पर दो डॉक्टरों को नोटिस
- रूसी तेल खरीद पर भारत पर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का खतरा
- बिहार के साजन की चमकी किस्मत, ‘भगवान का दोस्त’ फिल्म फेस्टिवल में चयनित
- अलीगढ़ में रोहिंग्या नेटवर्क पर नजर, मीट इंडस्ट्री और तस्करी कनेक्शन की जांच तेज
- ITR भरते समय न करें गलती, सभी एक्टिव बैंक अकाउंट की देनी होगी जानकारी
- सावन 2026 में पड़ेंगे 4 सोमवार, जानें पूरी तारीख और महत्व
- ईरान-सऊदी तनाव में फंसा पाकिस्तान, युद्ध में उतरने की बढ़ी आशंका
- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, बिना डीजल-बिजली तारों के भरेगी रफ्तार


