नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। थोक मूल्यों पर आधारित महंगाई समाप्त हुए जून माह में घटकर 2.02 फीसदी रह गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, महंगाई में कमी की मुख्य वजह सब्जियों की कीमतों में नरमी रही। साथ ही सीजनल फल आम, नासपाती और जामुन की बाजार में आवाक तेज होने की वजह से भी महंगाई में कमी दर्ज की गयी। इससे पहले मई में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) 2.45 फीसदी रहा था। गत वर्ष की समान अवधि में यह 5.68 फीसदी थी।फूड आर्टिकिल्स आधारित महंगाई में मामूली कमी के साथ 6.98 फीसदी रह गई, जबकि मई में यह आंकड़ा 6.99 फीसदी रहा था। जून में सब्जियों की महंगाई घटकर 24.76 फीसदी रह गई, जबकि पिछले महीने यानी मई में यह 33.15 फीसदी रही थी। प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी का ट्रेंड जारी रहा, जिसमें जून में 16.63 फीसदी महंगाई दर्ज की गई। इससे पहले मई में प्याज की महंगाई 15.89 फीसदी रही थी। जून में डब्ल्यूपीआई महंगाई 23 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई, इससे पहले जून, 2017 में थोक महंगाई 1.88 फीसदी रही थी।‘फ्यूल एंड पावर’ कैटेगरी की महंगाई में 2.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि पिछले महीने यह आंकड़ा 0.98 फीसदी रहा था। मैन्युफैक्चर्ड आइटम्स की महंगाई जून में घटकर 0.94 फीसदी रह गई, जबकि मई में यह आंकड़ा 1.28 फीसदी रहा था। (हि.स.)
Sunday, April 5
Breaking News
- पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका
- एअर इंडिया ने इजरायल उड़ानें 31 मई तक निलंबित की, भारतीय यात्रियों में चिंता बढ़ी
- ईरान की सीमा में घुसकर अमेरिका का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, मौत के जबड़े से सुरक्षित निकाला अपना जांबाज पायलट
- सबका साथ–सबका विकास से ही संभव सिकल सेल का उन्मूलन : राज्यपाल पटेल
- SOG की बड़ी कामयाबी, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश राजेश रेवाड़ गिरफ्तार
- रील के चक्कर में डीजल से धो डाली स्कॉर्पियो, सिरोही पुलिस ने दो युवकों को भेजा जेल
- वायु सेना की बढ़ेगी मारक क्षमता, भारत बनाएगा अमेरिका के MK-84 जैसे 600 स्वदेशी शक्तिशाली बम
- मध्यप्रदेश में सशक्त बन रही पंचायती राज संस्थाएं
- ब सिर्फ ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे हाई-टेक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन


