जयपुर, (mediasaheb.com)| राजस्थान सरकार द्वारा शहरों के विकास की बेहतर प्लानिंग एवं प्रबंधन के लिए प्रदेश के जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर शहरों के जियोग्राफिक इनफार्मेशन सिस्टम आधारित 3D सिटी मॉडल विकसित किये जाएगें।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन चार शहरों में जीआईएस आधारित 3डी सिटी और राजधरा सैटेलाइट इमेजरी रिपोजिटरी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 106.46 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इससे शहरों के मास्टर प्लान में लैंड यूज प्रस्तावित करना, नई सड़कों, फ्लाईओवर, नई कॉलोनियों के निर्माण व विस्तार, ड्रेनेज प्लान सहित विभिन्न कार्यों को धरातल पर उतारने, बड़े पैमाने पर आधारभूत ढांचे के विकास, परिवहन योजना, भूमि नियोजन, नगर नियोजन इत्यादि के प्रभावी आकलन, सिमुलेषन एवं योजना बनाने में आसानी होगी। विकसित 3डी मॉडल का ऑगमेंटेड रियलिटी/वर्चुअल रियलिटी द्वारा शहर का वर्चुअल टूर भी किया जा सकेगा।
इसके अतिरिक्त राजधरा प्लेटफॉर्म पर राजस्थान की विभिन्न समयावधि की सैटेलाइट इमेजरी की रिपोजिटरी भी स्थापित की जाएगी। इससे विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं के अनुसार जैसे लेंड यूज लेंड कॅवर, जलाशयों/जल स्रोतों एवं वनिय क्षेत्रों में परिवर्तन, फसल उपज अनुमान, शहरों के विकास एवं फैलाव इत्यादि के विश्लेषण में आसानी होगी।(वार्ता)
Saturday, March 21
Breaking News
- रजिस्ट्री कम, फिर भी बढ़ा सरकारी खजाना: अब छुट्टियों में भी होंगे पंजीयन कार्य
- विधानसभा बजट सत्र सफल: मुख्यमंत्री साय ने सदस्यों और अधिकारियों को दिया धन्यवाद
- 3 से 4 दिन में बंदरगाहों तक पहुंचेगा तेल-गैस’, होर्मुज पर अमेरिकी अधिकारी का अहम बयान
- जंग पर ब्रेक? ट्रंप ने सैन्य अभियान खत्म करने के संकेत दिए, बोले- ‘मिशन ईरान’ पूरा होने के करीब
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस्कॉन और प्रेम मंदिर में की पूजा-अर्चना
- फरवरी में बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार, 1.43 करोड़ बच्चों का हुआ परीक्षण
- महिला निदेशकों की अगुवाई में यूपी का स्टार्टअप बूम, 174 से 2525 पहुंची संख्या
- नवरात्रि पर यूपी के देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- राष्ट्रपति ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में की श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना
- रामनगरी में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रपति का स्वागत


