नई दिल्ली
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद से पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चुप्पी साधी हुई थी। हाल ही में उन्होंने इसे लेकर बयान दिया है और नए चुने गए उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को बधाई दी है। धनखड़ ने कहा कि उपराष्ट्रपति का पद उनके "विशाल अनुभव" के कारण और भी अधिक गौरव प्राप्त करेगा। यह बयान 21 जुलाई को संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन पद छोड़ने के बाद उनका पहला सार्वजनिक बयान है। राधाकृष्णन को लिखे पत्र में धनखड़ ने कहा, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और मानवता के छठे हिस्से का घर माने जाने वाले भारत के उपराष्ट्रपति के तौर पर आपके चुने जाने पर हार्दिक बधाई।"
जगदीप धनखड़ की खामोशी पर विपक्ष ने उठाए थे सवाल
राधाकृष्णन को लिखे अपने पत्र में धनखड़ ने आगे कहा,"इस प्रतिष्ठित पद पर आपकी पदोन्नति हमारे राष्ट्र के प्रतिनिधियों के विश्वास और भरोसे को दर्शाती है।" उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में राधाकृष्णन के "विशाल अनुभव" को देखते हुए उनके नेतृत्व में यह पद निश्चित रूप से और भी अधिक सम्मान और गौरव प्राप्त करेगा।
जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक "स्वास्थ्य कारणों" का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस अचानक कदम से भारतीय राजनीति में हलचल मच गई थी। विपक्ष ने उनके पद छोड़ने के तरीके पर सवाल उठाए थे। इस्तीफा देने के बाद से ही धनखड़ पूरी तरह से खामोश थे, जिससे विपक्षी दलों ने उनके ठिकाने और इरादों को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। उनके इस लंबे समय की चुप्पी ने कई तरह की अटकलों को जन्म दिया था, जिस पर अब उनकी प्रतिक्रिया के बाद विराम लग गया है।
Sunday, August 9
Breaking News
- राजस्थान निकाय चुनाव से पहले आरक्षण लॉटरी जल्द, 10,245 वार्डों पर बदलेगा समीकरण
- विश्व आदिवासी दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में दिखी एकता की ताकत, सर्व आदिवासी समाज ने निकाली भव्य रैली
- IRCTC का Saawan Special पैकेज, बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर के करिए दर्शन
- ईरान की दो टूक- अमेरिका ने शर्तें नहीं मानीं तो नहीं खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य
- CG सरकार का बड़ा सहारा, माओवादी हिंसा में अपनों को खोने वाले 15 परिवारों को मिले ₹2.25 करोड़
- सीतामढ़ी में 31 दिसंबर 2028 तक तैयार होगा भव्य मां जानकी मंदिर, विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी
- काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर सीएम योगी ने क्रांतिकारियों को किया नमन
- सुनेत्रा पवार-प्रशांत किशोर की मुलाकात पर बोलीं सुप्रिया सुले, ‘यह उनका अंदरूनी मामला’
- कांवड़ यात्रा हुई हाईटेक : योगी सरकार में शिवभक्तों को एक क्लिक पर हर सुविधा
- CG में अब 24 घंटे मिलेगा राशन, देश का 5वां अन्नपूर्ति ग्रेन ATM हुआ शुरू


