जबलपुर
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुम हुये मोबाइल तलाशे जा रहे हैं। 6 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा CEIR PORTAL के माध्यम से जबलपुर पुलिस द्वारा तलाशे गये गुम हुए 151 मोबाईल, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रूपये हैं, मोबाईल धारकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वापस किये गए।
सायबर सेल जबलपुर द्वारा लगातार सायबर जागरूकता संबंधी आयोजन किये जा रहे है, वर्तमान वर्ष 2025 में सायबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों व स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा को सायबर संबंधी आपराधो से बचने के उपायों से अवगत कराया जाकर सायबर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये गये है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा संस्कारधानी वासियों से अपील की गई कि सायबर फ्रॉड से संबंधित व गुमें हुए मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में करने के साथ साथ सायबर फ्रॉड संबंधी शिकायत हेतु नेशनल सायबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 व वेबसाईट WWW.cybercrime.gov.in एवं गुम हुए मोबाईलो कि शिकायत हेतु वेबसाईट WWW,ceir.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें।
Thursday, October 8
Breaking News
- 57वीं जीएसटी परिषद के ऐतिहासिक फैसलों से व्यापारियों को बड़ी राहत, कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- एप के जरिए ऑनलाइन कनेक्ट होगी हर महिला, क्यूआर स्कैन करते ही कर सकेंगी शिकायत
- शांति, सुरक्षा, विश्वास और विकास ने बस्तर में खोलीं नई संभावनाएं, कहा-आने वाले समय में बनेगा देश का अग्रणी संभाग
- फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न
- ‘अयोध्या गए थे तो रामलला के दर्शन कर लेते’, अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज
- उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
- भोपाल में दुर्गा उत्सव-दशहरे को लेकर पुलिस की छुट्टियां रद्द, 11 से 25 अक्टूबर तक अवकाश पर रोक
- रबी सीजन के पहले एमपी ट्रांसको ने बढ़ाई रिएक्टिव पावर कंपनसेशन क्षमता : ऊर्जा मंत्री तोमर


