रायपुर (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश के शहरों और गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ योग-आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरों और गांवों के प्रमुख स्थल पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाने के लिए सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के प्रदर्शन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आंगनबाड़ी और वृद्धाश्रम, सार्वजनिक उपक्रमों, शासन के सभी विभागों के प्रमुख स्थानों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा योग के संबंध में जन-जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अस्पताल, स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों, पुलिस स्टेशन, बस स्टेशन जैसे सार्वजनिक संस्थान पर और पंचायत, नगरपालिका, नगरनिगम आदि में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बैनर प्रदर्शित किए जाएंगे।
राज्य शासन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों, प्रशिक्षण कार्यक्रम, राज्य शासन के विभिन्न विभागों, संस्थाओं, निकायों एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से आवश्यक समन्वय एवं क्रियान्वयन हेतु समाज कल्याण संचालनालय छत्तीसगढ़ के अपर संचालक श्री पंकज वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Monday, May 25
Breaking News
- 25 मई राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का आज का हाल और किसे मिलेगा लाभ
- सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ
- सुशासन तिहार: शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक मोहले
- मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
- प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये
- छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
- भिण्ड पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
- गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व- डॉ. मोहन यादव
- पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन
- अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई


