रायपुर(mediasaheb.com)| वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधन में वरिष्ठ समाजसेवी एवं दिवंगत कांग्रेस नेता स्व. इंदरचंद धाड़ीवाल की स्मृति में कॉरपोरेट क्रिकेट लीग फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे संस्करण का भव्य रंगारंग शुभारंभ सुभाष स्टेडियम रायपुर की दूधिया रौशनी में नगर पालिक निगम के सभापति प्रमोद दुबे, श्रीमती सरोजनी इंदरचंद धड़ीवाल, शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश दुबे की उपस्थिति में किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं आयोजक प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिन का पहला मैच इनफिनिटी रायपुर और इंडियन डेंटल एसोसियेशन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इनफिनिटी ने इरफान सद्दाम के 87 और पंकज के 48 रनों की बदौलत 10 ओवरों में 3 विकेट पर 179 रन बनाए, जवाब में डेंटल एसोसियेशन की टीम 145 रन ही बना सकी। इरफान को मैन ऑफ द मैच चुना गए। दिन का दूसरा मैच रायपुर सराफा संघ और अविनाश ग्रुप के मध्य खेला गया, अविनाश ग्रुप के 111 रनों के लक्ष्य के लक्ष्य को सराफा ने आसानी से प्राप्त कर मैच जीत लिया वहीं अंतिम मैच में एक्सिस बैंक ने इंडियन डेंटिस्ट एसोसियेशन को को हराया।
Saturday, October 31
Breaking News
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ यादव 950 एमएसएमई इकाइयों को 490 करोड़ और 100 से अधिक स्टार्टअप को ₹1.50 करोड़ सहायता राशि करेंगे वितरित
- सरदार पटेल ने रियासतों को एकजुट कर बनाया अखंड भारत– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री साय
- मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत को सहेजकर विकसित भारत बनाने के लिये दें योगदान : राज्यपाल पटेल
- समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से ग्रामीणों का विश्वास जीतें चिकित्सक, मैदानी अमले से सतत बनाए रखें संवाद : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, झांसी मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी योगी सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बदलाव, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अफसर इधर से उधर
- कपड़ा उद्योग को बड़ी राहत, 31 दिसंबर तक विदेश से 0% कस्टम ड्यूटी पर खरीद सकेंगे कपास
- CG में 116 मंत्री-नेताओं की सुरक्षा घटेगी, नक्सलवाद कमजोर पड़ने पर सरकार का फैसला
- माँ नर्मदा के आशीर्वाद से समृद्ध है मंडला की धरती, कृषि एवं सहायक गतिविधियों में अपार संभावनाएं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव


