एंटानानारिवो (मेडागास्कर), (mediasaheb.com)। पूर्वी अफ्रीका के देश मेडागास्कर के विदेश मंत्री रिचर्ड रंड्रियामंदरातो ने एंटानानारिवो में शुक्रवार को भारतीय प्रवासी केंद्र ‘इंडियन ढो’ का उद्घाटन किया। यह केंद्र भारतीय प्रवासियों की मेडागास्कर यात्रा और उनके संघर्षों, उपलब्धियों और योगदान को दर्शाता है। मेडागास्कर स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि इस मौके पर भारतीय प्रवासी, राजदूत और राजनयिक कोर के सदस्य के अलावा हस्तशिल्प मंत्री सोफी रत्सिरका और सरकार के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। इनमें भारतीय राजदूत अभय कुमार और विजन मेडागास्कर के अध्यक्ष जूजर बौका प्रमुख हैं। इस मौके पर बौका ने कहा- ‘मेरे मन में यह विचार बहुत पहले से था कि मैं मेडागास्कर में कुछ निर्माण करूं, जो मेरे मूल देश भारत से जुड़ा हो। मैं विशेष रूप से राजदूत अभय कुमार को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया है।'(हि.स.)
Wednesday, February 18
Breaking News
- बर्तन मांजकर खेलने उतरे पाकिस्तानी खिलाड़ी, वतन वापसी पर कप्तान का गुस्सा फूटा
- छत्तीसगढ़ से झारखंड गौवंश तस्करी का खुलासा, पुलिस पीछा में पलटी पिकअप, 3 गायों की मौत
- मिस्ट्री डेथ बनी पहेली: होटल से युवक बाहर नहीं निकला, फिर छात्रा ने कैसे लगा ली फांसी?
- लोकायुक्त का शिकंजाः रिश्वत की दूसरी किस्त लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
- उमरिया के स्कूल में छात्राओं के झूमने से फैली दहशत, डॉक्टर बोले– नॉर्मल; ग्रामीणों ने कराई झाड़-फूंक
- IND vs NED भारत ने रखा 194 रन का टारगेट, शिवम-हार्दिक की तूफानी पारियां
- खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला: पुलिस स्टेशन और कस्टम ऑफिस निशाने पर, दो अधिकारियों की मौत
- राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस की नवगठित प्रबंध समिति की सौजन्य भेंट
- श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
- मुख्यमंत्री साय से आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात


