नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारत ने पश्चिम एशिया में इज़रायल पर ईरान के हमले पर गहरी चिंता जताते हुए आह्वान किया कि वे हिंसा छोड़ कर कूटनीति एवं संवाद की दिशा में लौटें। विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक बयान में कहा, “हम इज़रायल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता से गंभीर रूप से चिंतित हैं जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा है। हम तत्काल तनाव कम करने, संयम बरतने, हिंसा से पीछे हटने और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान करते हैं।” विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। क्षेत्र में हमारे दूतावास भारतीय समुदाय के साथ निकट संपर्क में हैं। यह महत्वपूर्ण है कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे।
रिपोर्टों के अनुसार ईरान ने 185 ड्रोन, 110 सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें और 36 क्रूज़ मिसाइलें इज़रायल पर दागीं जिन्हें ईरान, इराक और यमन से लॉन्च किया गया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इज़रायल पर ईरान के इस अभूतपूर्व हमले पर रविवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।(वार्ता)
Wednesday, July 15
Breaking News
- 15 जुलाई 2026 राशिफल: मेष, वृष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ
- दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान
- साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
- विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ
- योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
- अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार
- जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


