मुजफ्फरपुर
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शनिवार को एक आभूषण दुकान में धावा बोलकर 15 लाख रुपए के आभूषण और नकद लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि सकरी चौक के पास स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में छह की संख्या में आए अपराधियों ने धावा बोल दिया। सबने अपने चेहरे ढंक रखे थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गए। कहा जा रहा है कि वे दो बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद वैशाली की ओर निकल गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तुर्की थाने की पुलिस टीम पहुंची और जांच में जुट गई। ग्रामीण एसपी विद्या सागर भी घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात की।
उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि दुकान में घुसते ही अपराधियों ने पहले हथियार के बल पर उन्हें कब्जे में ले लिया और फिर लॉकर से जेवरात और नगद लेकर भाग गए। कुल 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सभी बदमाशों की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच होगी। वे टी-शर्ट और जींस में थे।
इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस इस मामले को लेकर आसपास के जिलों में भी छापेमारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर में हाल ही में एक किराना दुकान और एक थोक दवा कारोबारी के यहां भी लूटपाट हो चुकी है।
Wednesday, April 22
Breaking News
- 22 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, कुछ को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- अमेरिका में भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा: टैरिफ रिफंड 12 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद
- सेना प्रमुख का हवाई दौरा: भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी और हिंद-प्रशांत में स्थिरता पर फोकस
- तमिलनाडु में M. K. Stalin की लोकप्रियता चरम पर, विकल्प की जरूरत नहीं : अरविंद केजरीवाल
- सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, ‘समृद्ध बिहार’ पर बनी रणनीति
- FSSAI का बड़ा फैसला: अश्वगंधा की पत्तियों पर रोक क्यों? जानें जड़ के फायदे और नुकसान
- बंगाल में बाइक रैली पर सख्ती: पीछे बैठना भी पड़ा भारी, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: श्रवण बने JDU विधायक दल के नेता, सौंपी अहम जिम्मेदारी
- ‘ईरान बना चौथी सबसे बड़ी ताकत’, अमेरिकी विशेषज्ञ रॉबर्ट पेप ने तेहरान के न डरने की वजह बताई
- लोक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवाचार जरूरी : मंत्री काश्यप


